जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण करें: नगरायुक्त

जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण करें: नगरायुक्त
  • सहारनपुर में जनसुनवाई कैंप में लोगों की समस्याएं सुनते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। वार्डो में लोगों की समस्याओं के निस्तारण हेतु नगर निगम द्वारा लगाये जा रहे जन समस्या निस्तारण कैंपों की श्रृंखला में आज तीनों कैंप में कुल 41 समस्याएं दर्ज की गयी। नगरायुक्त ने जन समस्याओं को गंभीरता से लेकर निस्तारण करने के निर्देश अधिकारियों को दिए। वार्ड 13 चकहरेटी में आयी 10 समस्याओं में अधिकांश समस्याएं नाला व सडक़ निर्माण तथा जल निकासी सम्बंधित रही। जबकि वार्ड 14 के गोल मार्किट शारदा नगर में 21 समस्याएं और वार्ड 15 शिव मंदिर छोटी लाइन में भी 10 समस्याएं पहुंची।

वार्ड संख्या 13 में नगरायुक्त शिपू गिरि ने महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार, नगर स्वास्थय अधिकारी प्रवीण शाह आदि अधिकारियों के साथ समस्याएं सुनी। कैंप में गोबिंद विहार, नानकपुर, जनता रोड से गोल्ड फील्ड स्कूल तक देवेंद्र नगर से देवपुरम गेट तक तथा लक्ष्मणपुर कॉलोनी से गोविंद विहार तक सडक़ व नाला बनवाने के लिए लोगों ने प्रार्थना पत्र दिए। गोविंद विहार वेल्फेयर सोसायटी की ओर से भी सफाई एवं पानी निकासी आदि के लिए नाला निर्माण की मांग की गयी। वार्ड 14 के शारदा नगर कैंप में सात समस्याएं हाउस टैक्स से सम्बंधित रही। जिसमें तीन समस्याएं जीआईएस सर्वे के बाद आये नोटिस सम्बंधी थी। जबकि छह समस्याएं नाली निर्माण तथा हैंडपम्प एवं पानी से सम्बंधित रही। वार्ड 15 में दो समस्याएं पार्क एवं चैराहों का सौंदर्यीकरण तथा तीन टैक्स सम्बंधी और शेष समस्याएं पाइप लाइन व सोलर लाइट ठीक कराने, सडक निर्माण आदि के सम्बंध में रही। सभी समस्याओं के निस्तारण के लिए सम्बंधित अधिकारियों को नगरायुक्त द्वारा निर्देश दिए गए है।