नगरायुक्त ने किया विभिन्न परियोजना स्थलों का निरीक्षण

नगरायुक्त ने किया विभिन्न परियोजना स्थलों का निरीक्षण
  • सहारनपुर में घुन्ना महेश्वरी स्थित प्रस्तावित ेबायो गैस प्लांट स्थल का निरीक्षण करते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज शाम तृतीय चरण में सीएम ग्रिड के लिए प्रस्तावित स्टेडियम-निगम रोड तथा घुन्ना महेश्वरी में प्रस्तावित बायोगैस प्लांट स्थल का निरीक्षण किया और अधिकारियों से दोनों प्रोजेक्ट के बारे में जानकारी ली।

नगरायुक्त शिपू गिरि ने आज शाम निगम अधिकारियों के साथ रोडवेज बस स्टैण्ड से निगम व स्टेडियम के बीच से होकर अंबाला रोड पर निकलने वाली सडक़ का निरीक्षण किया। यह सडक़ तृतीय चरण में सीएम ग्रिड के तहत निर्माण हेतु प्रस्तावित है। उन्होंने सडक़ के चैड़ीकरण की संभावनाओं पर भी अधिकारियों से विचार विमर्श किया। उन्होंने प्रस्तावित बायो गैस प्लांट परिसर में ही पीछे स्थित भूमि पर एनिमल इन्सीनरेटर के निर्माण हेतु भी निरीक्षण किया और उसकी पूरी जानकारी ली। निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी डॉ. संदीप मिश्र ने नगरायुक्त को बताया कि उक्त निर्माण कार्य शुरु होने के बाद एक माह में पूरा किया जा सकता है। नगरायुक्त ने मुख्य अभियंता निर्माण सुरेश चंद को निर्देश दिए कि कार्य शुरु कराकर गुणवत्ता के साथ जल्दी पूरा कराएं। इस दौरान नगर स्वास्थय अधिकारी डॉ. प्रवीण शाह, अधिशासी अभियंता निर्माण आलोक श्रीवास्तव, मुख्य सफाई निरीक्षक इंद्रपाल आदि मौजूद रहे।