श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद निकाला नगर कीर्तन

- नगर कीर्तन के दौरान पंच प्यारे व सेवा करते हुए
देवबंद [24CN]: पनियाली कासिमपुर स्थित गुरुद्वारा पातशाही में आयोजित चार दिवसीय सालाना समागम के अंतिम दिन कीर्तन दरबार आयोजित कर नगर कीर्तन निकाला गया। जगह जगह नगर कीर्तन का पुष्प वर्षा के साथ स्वागत किया गया।
सोमवार को बाबा अकाल पुरख सिंघ जी की 52वीं बरसी पर आयोजित समागम में श्री अखंड पाठ साहिब की समाप्ति के बाद कीर्तन दरबार आयोजित किया गया। जिसमें संत सरूप सिंह (चंडीगढ़), दर्शन सिंह निर्मल (दिल्ली), जगजीत सिंह बबीहा (दिल्ली), जरनैल सिंह महक (देहरादून), मनिंद्र सिंह (देहरादून) ने गुरवाणी गायन कर संगतों को निहाल किया। समाप्ति उपरांत पंज प्यारों की अगुआई में महान नगर कीर्तन निकाला गया। नगर कीर्तन गुरूद्वारा साहिब से प्रारंभ होकर गांव के विभिन्न मार्गों से होता हुआ वापस गुरूद्वारा साहिब पंहुच कर संपन्न हुआ। मार्ग में संगतों ने फूलों की वर्षा कर नगर कीर्तन का स्वागत किया।
कीर्तन में पंजाब की दिलेर खालसा गतका पार्टी ने अपनी कला के जौहर दिखाए। संचालन हरजीत सिंह जंवाधा ने किया। इसमें बाबा रणजीत सिंह, रविंद्र सिंह जवंधा, गुरजीत सिंह जवंधा, राजपाल सिंह, मेजर जोगेंद्र सिंह बांकुरा, अमरदीप सिंह, कुलजिंद्र सिंह, मनमोहन सिंह, जसपाल सिंह, काबल तोड़ सिंह, इंद्रजीत सिंह, ग्राम प्रधान पवित्र सिंह, कंवरपाल सिंह, रामबीर सिंह आदि मौजूद रहे। सुरक्षा की दृष्टि से नागल थाना पुलिस मौके पर मौजूद रही।