“मेरा दमदार, दिलदार मित्र चला गया”, अजित पवार के निधन पर CM फडणवीस का पहला रिएक्शन आया, 3 दिन का राजकीय शोक भी घोषित
मुंबई: महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर सीएम देवेंद्र फडणवीस का पहला बयान सामने आया है। सीएम फडणवीस ने कहा, “मेरा दमदार और दिलदार मित्र चला गया। अजित पवार का जाना मेरे लिए व्यक्तिगत क्षति है। ये महाराष्ट्र के लिए मुश्किल दिन है।”
सीएम फडणवीस ने और क्या कहा?
सीएम फडणवीस ने कहा, “अजित के जाने से पवार परिवार पर बड़ा आघात लगा है। मैंने पीएम मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को घटना की जानकारी दी है। अजित पवार का महाराष्ट्र के विकास में अहम योगदान रहा है। वह संघर्ष करने वाले नेता थे। अजित के निधन की वजह से महाराष्ट्र में तीन दिन का राजकीय शोक घोषित किया गया है।”
