shobhit University Gangoh
 

मुजफ्फरनगर: दो ग्रामीणों की गोली लगने से मौत, आत्महत्या या हत्या, हकीकत जानने में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर जनपद के फुगाना थाना क्षेत्र में अलग- अलग गांव में हुए दो मामलों में दो ग्रामीणों की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस ने दोनों मामले आत्महत्या के बताए हैं। शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए हैं। पुलिस जांच कर रही है।

फुगाना थाना क्षेत्र के गांव डूंगर निवासी सुधीर कुमार (32) पुत्र आशाराम की संदिग्ध हालात में गोली लगने से मौत हो गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मौके से एक तमंचा भी बरामद हुआ है।

उधर, इसी थाना क्षेत्र के गांव लोई में भी फरहद अली (45) पुत्र ताजअली की गोली लगने से मौत हो गई। मृतक के परिजनों का कहना है कि उसने बीमारी के चलते आत्महत्या की है।

सीओ फुगाना सोमेंद्र नेगी ने बताया कि दोनों घटनाओं में मृतकों के पास से तमंचा बरामद हुआ है। परिजन आत्महत्या बता रहे हैं। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस दोनों घटनाओं में तहकीकात कर रही है।

Jamia Tibbia