मुस्लिम समुदाय ने अकीदत के साथ मनाया ईद-उल-अज़हा का त्यौहार

- सहारनपुर में ईद-उल-अज़हा की नमाज अता करते अकीदतमंद।
सहारनपुर। जनपद में मुस्लिम समुदाय द्वारा ईद-उल-अज़हा का पर्व परम्परागत तरीके से मनाया गया। मुस्लिम समुदाय के लोगों ने ईद-उल-अज़हा की नाम अता कर अपने घरों में पहुंचकर अल्लाह की राह में जानवरों की कुर्बानी की। ईद-उल-अज़हा की नमाज अता करने के लिए सुबह से ही अकीदतमंदों का अम्बाला रोड स्थित ईदगाह मैदान में पहुंचना शुरू हो गया था। निर्धारित समय पर शहर काजी नदीम अख्तर ने ईद-उल-अज़हा की नमाज अता कराई तथा ईद-उल-अज़हा पर पशुओं की कुर्बानी के बारे में विस्तार से जानकारी दी।
उन्होंने अकीदतमंदों से निर्धारित स्थान पर ही कुर्बानी करने की अपील की। ईद-उल-अज़हा की नमाज अता करने के बाद अकीदतमंदों द्वारा अपने-अपने घरों में जाकर कुर्बानी की गई। ईद-उल-अज़हा के मद्देनजर ईदगाह पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे। ईदगाह के बाहर लगाए शिविर में जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व एसएसपी डा. विपिन ताड़ा ने पहुंचकर अकीदतमंदों को ईद-उल-अज़हा की बधाई दी।
इसके अलावा मस्जिद ख्वाजा वाली, मस्जिद आईनो वाली, इस्लामिया इंटर कालेज, मस्जिद कमनग्रान, मस्जिद हलवाईयान, मस्जिद शेखोंवाली, मस्जिद मरकज वाली, मस्जिद चरवरदारान, मस्जिद शआदत वाली, मदरसा मजाहिर उलूम, मस्जिद मजाहिर उलूम, मस्जिद अंगूर वाली, मस्जिद खिरनी वाली, मस्जिद बड़ी सराय, मस्जिद कुतुबशेर, मस्जिद घोसियान, मस्जिद गाडों वाली, पुरानी जामा मस्जिद, दोमंजिल मस्जिद, मस्जिद फिरदौस, मस्जिद इद्दीशाह, मस्जिद जोगियान, मस्जिद टोपिया सराय, मस्जिद पुल खुमरान, मस्जिद तैयबा, मस्जिद बागवाली, मस्जिद ख्वाला अहमद सराय, मस्जिद शाही हिरन मारान, मस्जिद कम्पनी बाग, मस्जिद शाह विलायत, मस्जिद अबू नबी, मस्जिद जाल वाली, मस्जिद लोहारों वाली, मस्जिद किला, मस्जिद मदीना, मस्जिद मक्का, शिया मस्जिद, खजूरवाली, मस्जिद शाहमदार, मदरसा अशरफुल मदारिस, मस्जिद साबरी, मस्जिद राज्जो वाली, मदरसा बिसातियान, मस्जिद शाहनूर, मस्जिद शाहजहांनी, मस्जिद बड़ी नूरबस्ती, छप्पर वाली मस्जिद, मदरसे वाली मस्जिद, मस्जिद मौहम्मदी, मस्जिद बिलाल, मस्जिद मेअराज, मस्जिद मक्का, मस्जिद मदीना आदि में भी अकीदतमंदों द्वारा परम्परागत तरीके से ईद-उल-अज़हा की नमाज अता की गई। ईद-उल-अज़हा के मद्देनजर एक ओर जहां मस्जिद के आसपास के क्षेत्रों में साफ सफाई के पुख्ता प्रबंध किए गए थे। वहीं दूसरी ओर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।