मुर्तजा कुरैशी बने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य

मुर्तजा कुरैशी बने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सदस्य
  • मुर्तजा कुरैशी को नियुक्ति पत्र सौपंते संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष व अन्य

देवबंद [24CN]: भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के वरिष्ठ नेता मुर्तजा कुरैशी को प्रधानमंत्री जनकल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार के राष्ट्रीय अध्यक्ष डा0 राजीव आहूजा एंव राष्ट्रीय संगठक देव शुक्ला ने प्रधानमंत्री जन कल्याणकारी योजना प्रचार प्रसार अभियान के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य पद पर मनोनित किया गया।

इस अवसर पर मुर्तजा कुरैशी नें बताया कि प्रधानमंत्री की कल्याणकारी योजनाओं को जनहित में जन जन तक पहुंचाया जाएगा, और पार्टी की सभी नीतियों से आमजन को अवगत कराया जाएगा। कहा कि भाजपा सबका साथ, सबका विकास और सबका विश्वास के नारे के साथ बिना भेदभाव काम कर रही है। इस अवसर पर जुनैद सिददीकी, सुहैल कुरैशी, गुलजार असंारी, मो0 सुफियान, मो0 जैद, अमित कुमार, विनोद कुमार आदि उपस्थित रहे।