दिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर की हत्या, शव मिलने से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम

दिग्ध परिस्थितियों में लापता हुए किशोर की हत्या, शव मिलने से सनसनी, परिवार में मचा कोहराम
  • विगत पांच दिन पूर्व संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हुए किशोर का शव गन्ने के खेत में मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। किशोर की हत्या ईटों से पीट-पीटकर बड़ी बेरहमी से की गई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया है।

देवबंद [24CN] :  जानकारी के अनुसार क्षेत्र के गांव भायला निवासी प्रमोद राणा का १२ वर्षीय पुत्र कार्तिक विगत १५ दिसंबर से संदिग्ध परिस्थितियों में घर से लापता हो गया था। जिसके बाद पुलिस ने अपहरण की आशंका जताते हुए देवबंद कोतवाली में कार्तिक की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।

शनिवार की सुबह देवबंद नानौता मार्ग पर स्थित गांव के समीप गन्ने के खेत में कार्तिक का शव मिलने से पूरे गांव में कोहराम मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस क्षेत्राधिकारी रजनीश उपाध्याय प्रभारी, निरीक्षक अशोक सोलंकी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और ग्रामीणों से पूरे प्रकरण की जानकारी। कार्तिक की हत्या बड़ी बेरहमी से की गई है। हत्यारोपियों द्वारा उसे ईटों से कुचलने के बाद शव की शिनाख्त को समाप्त करने की नियत से मिट्टी का तेल डाल जलाने का भी प्रयास किया गया। कार्तिक की मौत से परिजनों में कोहराम मचा हुआ है।

कोतवाली प्रभारी निरीक्षक ने बताया कार्तिक की हत्या की गई है। पुलिस की टीम में कई बिंदुओं पर जांच कर रही। मृतक के पिता प्रमोद राणा की तहरीर पर अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

भाजपा विधायक ने पीड़ित परिवार को दी सांत्वना

गांव मामला में हुई कार्तिक की हत्या के बाद गांव पहुंचे विधायक कुंवर बृजेश सिंह मृतक किशोर के परिवार के लोगों से वार्ता की, और उच्च अधिकारी से फोन पर वार्ता करते हुए जल्द से जल्द हत्याकांड का पर्दाफाश कराने का भी आश्वासन दिया।
वहीं, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर ने भी मृतक किशोर के परिवार से मुलाकात करते हुए सांत्वना प्रकट की। पूर्व विधायक ने कहा पुलिस प्रशासन पूरे मामले में सख्त कार्रवाई करें, जो भी हत्याकांड के दोषी हैं उन्हें कड़ी सजा मिले।