shobhit University Gangoh
 

यूपी बोर्ड की परीक्षा में पकड़ा गया मुन्नाभाई, बड़े भाई की जगह दे रहा था विज्ञान का पेपर

हाईस्कूल में विज्ञान की परीक्षा दे रहा एक मुन्नाभाई पकड़ा गया है। राम सहाय इंटर कॉलेज में वह अपने बड़े भाई की जगह फर्जी आधार कार्ड बनवाकर परीक्षा दे रहा था। एसटीएफ के सब इंस्पेक्टर अरुण कुमार की सूचना पर उसे शनिवार सुबह पकड़ा गया। इस संबंध में नौचंदी थाने में धोखाधड़ी और कूट रचित साक्ष्य बनाने के के आरोप में एफआईआर दर्ज कराई गई है। दोनों आरोपी भाई पुलिस हिरासत में हैं, उनसे पूछताछ की जा रही है।

नौचंदी पुलिस ने बताया कि परीक्षा दे रहे आरोपी छात्र का बड़ा भाई 12वीं कर चुका है। उसकी जन्मतिथि एक जुलाई 1988 है, लेकिन उसने एक जुलाई 1998 की जन्मतिथि के आधार कार्ड और प्रवेश पत्र बनवाए। फिर उसने अपने छोटे भाई के उसमें फोटो लगवाए, ताकि वह पकड़ में न आ सके। वह कम उम्र दर्शाकर नौकरियों केलिए योग्य होना चाह रहा था। राम सहाय इंटर कॉलेज के प्रधानाचार्य सुख नंदन त्यागी ने बताया कि बड़े भाई ने प्रवेश पत्र पर भी छोटे भाई ही फोटो लगाया हुआ था, इस कारण पहले पकड़ में नहीं आया। उसका जो फर्जी आधार कार्ड था, उसमें फोटो साफ नहीं था। एसटीएफ को किसी ने इस बाबत सूचना दी होगी। तब उनकी टीम स्कूल आई और आरोपी को पकड़वाया। जिला विद्यालय निरीक्षक गिरजेश चौधरी ने बताया कि जिस छात्र की जगह आरोपी परीक्षा दे रहा था, वह लार्ड कृष्णा इंटर कॉलेज का संस्थागत छात्र है।

उम्र में पांच साल तक का फर्क, बैठाई जांच
एसडी सदर इंटर कॉलेज में परीक्षा दे रहे सात विद्यार्थियों की प्रवेश पत्र और आधार कार्ड की उम्र अलग-अलग निकली है। इनकी उम्र में पांच साल तक का फर्क है। ये विद्यार्थी माया देवी इंटर कॉलेज जाहिदपुर, प्रेजीडेंसी हायर सेकेंड्री स्कूल शताब्दीनगर आदि विद्यालयों के हैं। एसडी सदर केकेंद्र व्यवस्थापक ने इस संबंध में डीआईओस को पत्र लिखा है और जांच करने की मांग की है। इससे पहले भी तीन विद्यालयों के छात्रों की जांच चल रही है। उनकी उम्र में फर्क है। हालांकि उन्हें परीक्षा से देने से अभी नहीं रोका गया है। जिला विद्यालय निरीक्षक ने बताया कि और भी कई स्कूल रडार पर हैं, जिन पर जांच बैठाई जाएगी।

Jamia Tibbia