दलितों के कंधों पर लगे लगाम: मुनीश सहगल

दलितों के कंधों पर लगे लगाम: मुनीश सहगल
सहारनपुर में अम्बेडकर स्मारक पर धरने पर बैठे कांग्रेसजन।

सहारनपुर। कांग्रेस जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष मनीष सहगल के नेतृत्व कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता जनकपुरी चैक स्थित बाबासाहेब डॉ भीमराव अंबेडकर स्मारक पर एकत्रित हुए तथा देश व प्रदेश में आए दिन दलितों पर हो रहे अत्याचारों के विरोध में नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए।

उत्तर प्रदेश कांग्रेस अनुसूचित जाति विभाग के प्रदेशाध्यक्ष सांसद तनुज पुनिया के निर्देशानुसार कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनकपुरी चैक स्थित अम्बेडकर स्मारक पर एकत्रित हुए तथा नारेबाजी कर धरने पर बैठ गए। इस दौरान कांग्रेसजनों ने भाजपा शासन में दलितों पर बढ़ रहे अत्याचारों के लिए भाजपा और आरएसएस को दोषी ठहराया।

अनुसूचित जाति विभाग के जिला अध्यक्ष मुनीश सहगल व पूर्व जिला अनुसूचित जाति विभाग के अध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि आज भाजपा राज में दलितों के प्रति अपराधों में उत्तर प्रदेश पूरे देश में पहले स्थान पर होना अत्यंत शर्मनाक है। मुनीश सहगल ने दलितों के प्रति बढ़ रहे अपराधों पर लगाम लगाने की भाजपा सरकार से अपील करते हुए कहा कि बाबासाहेब ने संविधान में सबको समानता का अधिकार दिया था, लेकिन भाजपा ने हमारे इन मौलिक और संवैधानिक अधिकारों का हनन करते हुए इन्हें नेस्तनाबूद कर दिया।

अनुसूचित जाति विभाग के पूर्व जिलाध्यक्ष अरविंद पालीवाल ने कहा कि भाजपा के राज में संवैधानिक संस्थाओं पर भाजपा ने कब्जा करके संविधान को कमजोर किया है, जिसका नतीजा यह है कि अनुसूचित जाति से आने वाले हमारे देश के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति बी. आर. गवई के ऊपर एक सिरफिरा शख्स जूता फेंकने का काम करता है। महानगर अध्यक्ष मनीष त्यागी व जिला उपाध्यक्ष वरुण शर्मा ने दलितों के प्रति बढ़ रहे अपराधों के लिए भाजपा की दलित विरोधी मानसिकता को जिम्मेदार ठहराया। पूर्व प्रदेश सचिवों अशोक सैनी, प्रवीण चैधरी व सत्यम सैनी ने हरियाणा में आईपीएस अधिकारी के आत्माहत्या प्रकरण का जिक्र करते हुए, उस दलित अधिकारी को प्रताडि़त करने वाले उसके उच्च अधिकारियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की।

महिला कांग्रेस जिला अध्यक्ष श्वेता सैनी ने कहा कि भाजपा शासन में दलितों के साथ-साथ महिलाओं के प्रति अपराधों की बढ़ती संख्या हम सभी के लिए चिंता का विषय है।  जिला प्रवक्ता गणेश दत्त शर्मा ने हाल ही में मध्य प्रदेश की एक ताजा घटना का जिक्र करते हुए कहा कि वहां एक दलित युवा को एक ब्राह्मण के पैर धोकर पानी पीने पर मजबूर करने वालों के विरुद्ध भी सख्त कार्रवाई हो। इस दौरान भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।