जीएसटी रिफार्म जागरूकता अभियान में नगर विधायक राजीव ने किया सीघा संवाद

जीएसटी रिफार्म जागरूकता अभियान में नगर विधायक राजीव ने किया सीघा संवाद
  • सहारनपुर में बाजार में व्यापारियों से संवाद करते नगर विधायक राजीव गुम्बर।

सहारनपुर।  नगर विधायक राजीव गुम्बर ने जीएसटी रिफार्म जागरूकता अभियान के अंतर्गत व्यापारियों और ग्राहकों से संवाद किया।

कक्कडग़ंज बाजार में जीएसटी रिफॉर्म जागरूकता अभियान के अंतर्गत पदयात्रा कर नगर विधायक राजीव गुम्बर ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में केंद्र की भाजपा सरकार द्वारा हाल ही में किए गए ऐतिहासिक जीएसटी सुधार का असर अब स्पष्ट रूप से दिखाई दे रहा है। घरेलू उपयोग और रोजमर्रा की वस्तुओं की कीमतों में जीएसटी रिफॉर्म के बाद उल्लेखनीय गिरावट,  बिक्री में बढ़ोतरी, यह सुधार प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का देशवासियों को दशहरा और दीपावली का उपहार है। पदयात्रा के दौरान व्यापारियों ने बताया कि जीएसटी दरों में कमी का लाभ सीधे उपभोक्ताओं तक पहुँच रहा है। लगभग सभी उत्पादों पर 10 प्रतिषम से 20 प्रतिषत तक मूल्य में कमी का स्टिकर लगाया गया है, जिससे ग्राहकों की खरीदारी में स्पष्ट बढ़ोतरी देखी जा रही है। यह बदलाव बाजार में नई ऊर्जा लेकर आया हैं।

विधायक राजीव गुम्बर ने कहा व्यापारियों से अपील है कि इस राहत का अधिकतम लाभ ग्राहकों तक पहुँचाएँ और इस सकारात्मक परिवर्तन को आगे बढ़ाएँ। इस अवसर पर कक्कडग़ंज व्यापार मंडल अध्यक्ष राजेश सैनी, मंडल अध्यक्ष मनोज तायल, पार्षद सुखबीर सिंह,  मुकंद मनोहर गोयल, शैलेंद्र भूषण गुप्ता, सरदार सुपनीत सिंह, सर्वेष्ठ गुप्ता, माई दयाल गोयल, प्रशांत गोयल, अजय खटाना, गौरव रस्तोगी, राजकुमार कालड़ा, सन्नी विज मल्होत्रा, मानवेंद्र नाथ आदि भाजपा के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।