नगर विधायक ने किया नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण

- सहारनपुर में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करते नगर विधायक राजीव गुम्बर।
सहारनपुर। नगर विधायक राजीव गुम्बर ने आज उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार द्वारा जगह-जगह कराए जा रहे विकास कार्यों की कड़ी में वैशाली विहार में नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण किया।
विशाल विहार में आयोजित नवनिर्मित सड़क का लोकार्पण करने के बाद क्षेत्रवासियों को सम्बोधित करते हुए नगर विधायक राजीव गुम्बरने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकार सबका साथ विकास विकास सबका विश्वास की भावना के अनुरूप बिना किसी भेदभाव के विकास कार्य कराने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार द्वारा कराए जा रहे निर्माण कार्यों में गुणवत्ता का पूरा ध्यान रखा जा रहा है। इससे पूर्ववर्ती सरकारों में भ्रष्टाचार के चलते निर्माण कार्यों में व्यापक स्तर पर धांधलियां की जाती थी। उन्होंने क्षेत्रवासियों को आश्वासन दिया कि क्षेत्रवासियों की अपेक्षाएं इसी तरह पूरी की जाएंगी।
इस दौरान भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन, पूर्व नगराध्यक्ष हेमंत अरोड़ा, पार्षद सुनील पंवार, पूर्व पार्षद भगतसिंह, महानगर महामंत्री शीतल विश्नोई, एससी विष्णु प्रसाद, अधिशासी अभियंता नीरज कुमार, सहायक अभियंता रोहित कुमार, जूनि. इंजी. करतार सिंह, ठेकेदार मनोज शर्मा, राजेश शर्मा, पुनीत त्यागी, राजेंद्र चौधरी, मुकेश कुमार, जयभगवान शर्मा, रामकुमार चौधरी आदि मौजूद रहे।