स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाएं: नगरायुक्त

स्थलीय निरीक्षण कर अतिक्रमण हटवाएं: नगरायुक्त
  • सहारनपुर में जनसुनवाई करते नगरायुक्त शिपू गिरि।

सहारनपुर। जनसुनवाई में आज आयी ग्यारह समस्याओं में से सफाई सम्बंधी एक समस्या का नगरायुक्त शिपू गिरि द्वारा तुरंत समाधान कराया गया। अतिक्रमण सम्बंधी चार समस्याओं के समाधान के लिए प्रवर्तन दल प्रभारी तथा लाईट सम्बंधी दो समस्याओं सहित अन्य समस्याओं के समाधान के लिए सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण कर कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

वार्ड 60 नवीन मण्डी स्थल चिलकाना रोड निवासी संजीव कुमार ने राधा कृष्ण कुंज मंदिर के निकट सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर तुरंत सफाई निरीक्षक व सफाई मित्र को भेजकर समस्या का समाधान कराया गया। वार्ड 63 धोबीवाला गली निवासी शानू ने भी गली में सफाई कराने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर क्षेत्रीय सफाई निरीक्षक को कार्रवाई के निर्देश दिए गए। इसके अतिरिक्त वार्ड चकहरेटी निवासी श्यामलाल- सीवर लाइन की सफाई कराने, पानी की लीकेज ठीक कराने तथा स्ट्रीट लाईट ठीक कराने के लिए अलग-अलग तीन प्रार्थना पत्र लेकर पहुंचे। नगरायुक्त ने सम्बंधित अधिकारियों को स्थलीय निरीक्षण के बाद कार्रवाई के निर्देश दिए। वार्ड 35 पंसारी बाजार निवासी नत्थूराम यादव ने आवारा कुत्तों को पकड़वाने के लिए प्रार्थना पत्र दिया। जिस पर नगरायुक्त ने निगम के पशु चिकित्सा कल्याण अधिकारी को आवश्यक कार्रवाई के निर्देश दिए। जनसुनवाई में अपर नगरायुक्त प्रदीप यादव, मृत्युंजय, महाप्रबंधक जल पुरुषोत्तम कुमार सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे।


Leave a Reply