विकास के लिए नगरायुक्त को किया सम्मानित

विकास के लिए नगरायुक्त को किया सम्मानित
  • सहारनपुर में नगरायुक्त को सम्मान चिह्न देकर सम्मानित करते श्री साई परिवार समिति के पदाधिकारीगण।

सहारनपुर [24CN]। श्री साईं परिवार समिति के पदाधिकारियों ने शहर में कराये गए विकास कार्यो के लिए नगरायुक्त ज्ञानेन्द्र सिंह का आभिनंदन किया और उनके द्वारा शहर में कराये जा रहे विकास कार्यो व सौंदर्यकरण की सराहना की। श्री साईं परिवार समिति के पदाधिकारी आज नगर निगम पहुंचे और नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह को स्मृति चिह्न देकर उन्हें सम्मानित किया।

समिति के अध्यक्ष सौरभ बब्बर ने कहा कि सौंदर्यकरण और विकास कार्यो के माध्यम से आज सहारनपुर शहर उत्तर प्रदेश में अपना एक अलग स्थान रखता है। इन कार्यो के लिए नगरायुक्त की जितनी प्रशंसा की जाए कम है। समिति की ओर से एक प्रशस्ति पत्र नगरायुक्त को भेंट किया गया। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि उन्होंने सहारनपुर को अपना घर मानकर कार्य कराया है जिस तरह व्यक्ति अपने घर का सौंदर्यकरण और उसकी साफ सफाई के प्रति चिंतित रहता है उसी तरह उन्होंने सहारनपुर के सौंदर्यकरण और उसे कूड़ा मुक्त करने तथा उसके विकास के लिए प्रयास किये है। उन्होंने कहा कि यदि नागरिकों का पूर्ण सहयोग मिल जाए तो वह मार्च तक पूरे शहर को कूड़ा मुक्त करा देंगे और शहर में कहीं भी कूड़ा आंख से दिखाई नही देगा। समिति के पदाधिकारियों में तजिन्दर पाल, योगेश ग्रोवर, गौरव गांधी, वासु और राजकुमार आदि मौजूद रहे।