सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहा पालिका का अभियान

सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ चल रहा पालिका का अभियान
  • पॉलीथिन का प्रयोग करने वाले दुकानदारों में मचा हड़कंप, पॉलीथिन जब्ती के साथ वसूल किया जुर्माना।

देवबंद [24CN]: नगरपालिका द्वारा नगर में चलाये जा रहे प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ विशेष अभियान के तीसरें दिन भी तीन हजार रुपये का जुर्माना वसूला गया। अभियान के दौरान आठ किलों से अधिक पॉलीथिन जब्त की गई।

नगरपालिका ईओ डा. धीरेंद्र कुमार राय के निर्देशन में सफाई एवं खाद्य निरीक्षक पोपिन कुमार के नेतृत्व में गठित टीम ने तीसरें दिन मंगलौर चैकी रोड पर पर अभियान चलाया। इस दौरान पॉलीथिन में सामान बिक्री करने वालो में हड़कंप मचा रहा। टीम ने अभियान के दौरान सात किलो सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त करते हुए संबंधित दुकानदारों से तीन हजार रूपये का जुर्माना वसूला। सफाई निरीक्षक पोपिन कुमार ने बताया कि शासन के निर्देश पर 27 दिसंबर से शुक्रवार तक अभियान चलाया गया।

उन्होंने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध है। इसका प्रयोग करने वाले व्यापारियों के खिलाफ कार्रवाई की जा रही है। ईओ धीरेंद्र कुमार राय ने बताया कि जहां कहीं भी शिकायत मिल रही है वहीं पर टीम को भेजकर जांच कराई जा रही है। सिंगल यूज प्लास्टिक स्वास्थ्य के लिए बेहद खतरनाक है। बताया कि बीते चार दिनों में 40 किलो से अधिक सिंगल यूज प्लास्टिक जब्त कर 12 हजार रुपये जुमार्ना वसूला गया। विशेष अभियान में विकास चैधरी, मौ. ताबिश, प्रकाश और योगेश आदि मौजूद रहे।