पोलिथीन के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन व व्यापारियो ने चलाया अभियान

पोलिथीन के खिलाफ नगर पालिका प्रशासन व व्यापारियो ने चलाया अभियान
  • नगर मे पोलिथीन के खिलाफ अभियान चलाते व्यापारी व पालिका प्रशासन

नकुड 4 जनवरी इंद्रेश। उत्तरप्रदेश उद्योग एंव व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने नगर में पोलिथीन के प्रयोग को रोकने के लिये संयुक्त जागरूकता अभियान चलाकर व्यापारियों व आमजन से प्रतिदिन के जीवन में पोलिथीन का प्रयोग रोकने का आग्रह किया है।

व्यापारी नेताओं व पालिका के अधिशासी अधिकारी सुनील कुमार सरोज ने नगर पालिका चैक से नगर के मुख्य बाजारो से पैदल मार्च कर व्यापारियो से सामान की बिक्री में प्रतिबध्ंिांत पोलिथीन का उपयोग न करने का आग्रह किया। पालिका के अधिशासी अधिकारी ने कहा कि यह पेालिथीन पर्यावरण के लिये बेहद हानिकारक है। आमजन के जन स्वास्थ्य को ध्यान मे रखते हुए प्रतिबंधित पोलिथीन को प्रयोग नहंी करना चाहिए।

इसमौके पर व्यापार मंडलके जिलाउपाध्यक्ष मनोज गोयल , नगर अध्यक्ष सतीश सिंघल, महामंत्री पंकज जैन, राजेश जैन, इरशाद निजामी, सोहित मिततल, धारासिंह कश्यप, सुधीर गोयल, हरीश गर्ग, सोहन गुप्ता, मनोज मिततल, विजय त्यागी, पालिका प्रशासन के साथ नगर मे हर दुकान पर जाकर पोलिथीन का प्रयोग न करने के लिये दुकानदारो को जागरूक किया।