shobhit University Gangoh
 

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले संजय राउत- सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने की थी सही जांच

सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बोले संजय राउत- सुशांत मामले में मुंबई पुलिस ने की थी सही जांच

नई दिल्ली : सुशांत सिंह राजपूत केस में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर शिवसेना ने नाराजगी जताई है। शिवसेना सांसद संजय राउत ने कहा कि सुशांत केस में पहले दिन से ही राजनीति हो रही है। उन्होंने कहा कि मुंबई पुलिस ने सही जांच की है, उन पर गलत आरोप लगाए जा रहे हैं।

PunjabKesari

संजय राउत ने कहा कि महाराष्ट्र एक ऐसा राज्य है जहां हमेशा कानून की व्यवस्था सबसे ऊपर रही है, ये कानून का राज्य है यहां सत्य और न्याय की जीत हमेशा होती है। यहां की पुलिस, न्याय व्यवस्था, शासन हमेशा ये देखता आया है कि कितना भी बड़ा या छोटा व्यक्ति हो कानून से ऊपर कोई नहीं है।

PunjabKesari

 शिवसेना नेता ने कहा कि कानूनी कार्रवाई के बारे सरकार में जो कानून के जानकार हैं या मुंबई पुलिस के ​कमिश्नर या एडवोकेट जनरल ही सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर बात कर सकते हैं, मेरे लिए इस पर बात करना सही नहीं है। बीजेपी की ओर से गृह मंत्री अनिल देशमुख का इस्तीफा मांगने पर राउत ने कहा कि अगर इस्तीफे की बात निकलेगी तो दिल्ली तक जाएगी। सोच समझकर लोगों को टिप्पणी करनी चाहिए।

PunjabKesari
दरअसल उच्चतम न्यायालय ने राजपूत की मौत की केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) से जांच कराये जाने का आदेश दे दिया है। इस पर महाराष्ट्र सरकार के वकील ने कहा कि हम फैसले को चुनौती देंगे। सुप्रीम कोर्ट ने इसके जवाब में कहा कि आप पहले फैसले को पढ़िए, फिर रिव्यू पीटिशन दायर करने के बारे में सोचिए। इसके साथ ही कोर्ट ने नीतीश सरकार ने केस की जो सीबीआई जांच की सिफारिश की थी वो सही थी, महाराष्ट्र सरकार को अब जांच में सहयोग करना होगा।

Jamia Tibbia