चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी, होठों पर लिपिस्टिक, आंखों में काजल लगा फांसी से लटका युवक

चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी, होठों पर लिपिस्टिक, आंखों में काजल लगा फांसी से लटका युवक

  • कानपुर में युवक ने मेकअप के बाद कर ली आत्महत्या, मचा हड़कंप
  • परिवारवालों का कहना है कि युवक पिछले कई दिनों से मानसिक तनाव में था
  • इस घटना के बाद पुलिस पूरे मामले की बारीकी से जांच में जुटी हुई है

कानपुर
कानपुर में शुक्रवार को 12वीं के एक छात्र ने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया, होठों पर लिपिस्टिक लगाई, आंखों में काजल लगाया, फिर साड़ी के फंदे से आत्महत्या कर ली। छात्र के रवैये को देखकर पुलिस और परिवारवाले भी हैरान हैं। सूइसाइड की सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना स्थल का निरीक्षण कर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है।

नौबस्ता थाना क्षेत्र स्थित राजीव नगर में रहने वाले कपिल देव के मकान में अमरनाथ दुबे परिवार के साथ तीन साल से किराए पर रह रहे थे। अमरनाथ दुबे प्राइवेट नौकरी करते हैं। परिवार में पत्नी किरन मजदूरी करती हैं, बड़ा बेटा सुशील दुबे ट्रक चालक है, छोटा बेटा रोहित दुबे (18) इंटर का छात्र था। रोहित प्राइवेट फॉर्म भरकर मजदूरी करता था और अपना खर्च निकालता था। शुक्रवार को परिवार के सभी सदस्य अपने-अपने काम पर गए थे। रोहित घर पर अकेला था।

खुद को कमरे में बंद कर लिया, फिर…
रोहित ने शुक्रवार दोपहर को खुद को कमरे में बंद कर लिया। जानकारी के मुताबिक, उसने पहले अपने चेहरे पर मुल्तानी मिट्टी का लेप लगाया। इसके बाद आंखों में काजल और होठों पर लिपिस्टिक लगाने के बाद कमरे में साड़ी का फंदा बनाकर फांसी पर लटक गया। दोपहर बाद रोहित की मां काम से लौटी तो उसने दरवाजे खटखटाया। जब उसे अंदर से आहट नहीं मिली तो जाली से झांककर अंदर देखा। इस दौरान मां ने देखा कि बेटे का शव फंदे से लटक रहा था। बेटे का शव लटकता देख वह चीखते हुए बेहोश होकर गिर पड़ीं।

परिवारवालों ने बताई यह बात
पुलिस और स्थानीय लोगों की मदद से किसी तरह से गेट खोला गया। जब पुलिस और परिजन कमरे में पहुंचे तो रोहित के चहरे पर लगी मुल्तानी मिट्टी, लिपिस्टिक और आंखो में लगा काजल देखकर हैरान रह गए। पुलिस और पूरे क्षेत्र में इस बात की चर्चा है कि रोहित ने अपना हुलिया बदलकर सूइसाइड क्यों की। पुलिस के लिए भी यह जांच का विषय है कि आखिर रोहित ने ऐसा क्यों किया। रोहित के परिवारवालों का कहना है कि उसका किसी से कोई विवाद नहीं था। किसी तरह के प्रेम संबधों की भी बात सामने नहीं आई है। लेकिन बीते कई दिनों से वह किसी बात को लेकर तनाव में था और ठीक ढंग से खाना भी नहीं खा रहा था। परिवारवालों ने बताया कि रोहित मानसिक रूप से स्वस्थ था।

मामले की जांच में जटी है पुलिस
एसपी साउथ दीपक भूकर के मुताबिक युवक ने सूइसाइड किया है। इसकी जानकारी जुटाई जा रही है। इसके बाद इस संबंध में अवगत कराया जाएगा।


विडियों समाचार