सपाईयों द्वारा मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।

सपाईयों द्वारा मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया।
  • सपा मुखिया मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन मनाते सपाई

देवबंद [24CN] : समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने पार्टी के संरक्षक और पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर मुलायम सिंह यादव की लंबी आयु की कामना की।

सोमवार को मोहल्ला मोरी तेलीयान में सपा के जिला उपाध्यक्ष सभासद प्रतिनिधि तौफीक जग्गी के निवास पर सपा कार्यकर्ताओं ने पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव का 83वां जन्मदिन धूमधाम से मनाया। इस दौरान सपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को केक व मिठाई खिलाकर अपनी खुशी का इजहार किया। सपा नेता तौफीक अहमद ने कहा कि मुलायम मुलायम सिंह जी के जन्मदिन के मौके पर आज मेरे निवास पर सपा के वरिष्ठ कार्यकर्ता आए और पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव जी का जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर एक दूसरे को मिठाई खिलाकर हमने अपनी खुशी का इजहार किया और उनकी लंबी आयु की कामनाएं की। इस अवसर पर चैधरी प्रविन्दर, शमशाद मलिक, आसिफ लियाकत, डॉ असलम अली, अब्दुल कादिर खां, चैधरी सलीम, अजहरूद्दीन आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।