मुलायम सिंह यादव का 82 वा जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया

मुलायम सिंह यादव का 82 वा जन्म दिन धूमधाम से मनाया गया
गंगोह: सहारनपुर समाजवादी पार्टी के पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव का जन्मदिन गांगोह विधानसभा क्षेत्र के ग्राम झाडवन में सपा के जिला अध्यक्ष चौधरी रुद्रसेन के यहां केक काटकर मनाया गया।
इस अवसर पर जिला अध्यक्ष रुद्रसेन ने सपा के कार्यकर्ताओं को सम्भोदित करते हुए कहा कि बीजेपी जैसी भ्रष्ट सरकार से जनता ऊब चुकी है और आने वाला कल समाजवादी पार्टी का होगा। सपा कार्यकर्ताओं को आगामी पंचायत चुनाव के लिए जमीनी स्तर पर आपसी विवाद को भुलाकर आगामी विधानसभा चुनाव के लिए एक जुट होकर बूथ दर बूथ काम करने की अपील की।
वही जिला उपाध्यक्ष अफजाल खान ने कहा कि जन्म दिन के शुभ अवसर पर हम मुलायम सिंह के स्वास्थ्य की कामना करते है और अल्लाह से दुआ करते है कि उनकी लम्बी उम्र हो और उनके मार्गदर्शन पर आने वाले चुनाव लड़कर अखिलेश यादव के हाथ मजबूत करेंगे। केन्द्र सरकार व प्रदेश सरकार की तानाशाही का खात्मा होने जा रहा है। अगली सरकार समाजवादी सरकार होगी। इस अवसर पर सेकड़ो सपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।