आमजन सरकार की जनकल्याण योजनाओ को लाभ उठाये- मुकेश चौधरी

- खारी बांस में विकसित भारत संकल्प यात्रा मे भाग लेते विधायक मुकेश चौधरी
नकुड 10 जनवरी इंद्रेश। विधायक मुकेश चौधरी ने आमजन से प्रदेश व केंद्र सरकार की समाजकल्याण योजनाओं का लाभ उठाने की आहावान किया है।
मुकेश चौधरी क्षेत्र ग्राम साल्हापुर व खारीबांस में विकसित भारत संकल्प यात्रा के दौरान जनसंवाद कार्यक्रम केा संबोधित कर रहे थे । उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकारें बिना किसी भेदभाव के जनकल्याण योजनाओं को चला रहे है। प्रधानमंत्री मोदी के वर्ष 2047 तक विकसित भारत बनाने के मिशन में हर भारतीय को अपना योगदान देना चाहिए। पूर्व विधायक चै0 महिपाल सिंह ने इस मौके पर कहा कि प्रधानमंत्री मोदी एक विश्व नेता है। उनकी अगुआई में आज विश्व में भारत को दुनिया की कोई ताकत नजरअंदाज नंही कर सकती।
इस मौके पर विधायक ने विभिन्न जनकल्याण योजनाओ के लाभार्थियों को प्रमाणपत्र वितरित किये। भारत संकल्प यात्रा के दौरान साल्हापुर व खारीबांस के ग्रामीणो ने विधायक का गर्मजोशी के साथ स्वागत किया। कार्यक्रम में भाजपा के सरसावा के मंडल अध्यक्ष सुनील राणा, ओमकुमार सैनी, देहात मंडल अध्यक्ष सुभाष चैधरी, पवनसिंह राठौर, पवन सिंह रावल, मनीष चेयरमैन, विपिन चेयरमैन, संजय प्रधान, सम्राट प्रधान, पंकज राठौर, जितेंद्र राठौर, सतेद्र चैधरी, हिमांशु चैधरी आदि उपस्थित रहे।