शोकसभा में सहारनपुर पहुंचे सांसद वरूण गांधी

बेहट/सहारनपुर। भाजपा सांसद वरुण गांधी ब्लॉक मुजफ़राबाद के गांव तिवड़ा जुनारदार अपने एक करीबी की मां की तेहरवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उनसे मिलने वाले लोगों की भीड़ रही। भाजपा के स्थानीय पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी उनसे मुलाकात कर क्षेत्र की समस्याओं को लेकर बातचित की।
रविवार को क्षेत्र के गांव तिवड़ा जुनारदार निवासी नवीन त्यागी की मां मैनावती की रस्म पगड़ी और तेहरवीं थी। दोपहर करीब एक बजकर 2 मिनट पर पीलीभीत से भाजपा सांसद वरुण गांधी पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के साथ तिवड़ा जुनारदार में तेहरवीं में शामिल होने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्हें देखने के लिए गांव मे भीड़ एकत्रित हो गयी। स्थानीय भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता भी उनसे मुलाकात करने के लिए पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा नवीन त्यागी मेरे बेहद करीबी है। उन्होंने कहा, कि दुरूख की इस घड़ी में वें नवीन और उनके परिवार के साथ है। नवीन के परिवार की महिलाओं और रिश्तेदारों से भी उन्होंने मुलाकात कर ढांढस बंधाया। भाजपा पदाधिकारियों से भी उन्होंने स्थानीय स्तर पर पार्टी से संबंधित बातचीत की। करीब 18 मिनट नवीन के परिवार के बीच रुकने के बाद वरुण गांधी पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के साथ वापस रवाना हो गए। इस दौरान उनके साथ जिला उपाध्यक्ष सोनेंद्र राणा सहित काफी संख्या में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
इससे पूर्व सांसद वरूण गांधी के सहारनपुर पहुंचने पर भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने राकेश कैमिकल्स पर माल्यार्पण कर उनका स्वागत किया। इस दौरान संदीप रावत, सुधीर पंवार, सोनेंद्र राणा, पार्षद रमन चौधरी, अमित पंवार, अमित त्यागी, भूपेंद्र शर्मा, राजेंद्र गुप्ता, अमन शर्मा, पवन गोस्वामी, आनंद भाटिया, उमेश शर्मा आदि मौजूद रहे। बाद में भाजपा के पूर्व सांसद राघव लखनपाल शर्मा के आवास पर पहुंचकर सांसद वरूण गांधी ने पूर्व विधायक राजीव गुम्बर, भाजपा जिलाध्यक्ष महेंद्र सैनी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन चौ. राजपाल सिंह व राहुल लखनशर्मा के साथ बातचीत की।