सांसद ने किया आरोग्य मेले का उद्घाटन

- सहारनपुर में फीता काटकर कार्यक्रम का शुभारम्भ करते कैराना सांसद प्रदीप चौधरी।
सहारनपुर [24CN]। कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी ने कहा कि केंद्र व उत्तर प्रदेश की भाजपा सरकारें आम आदमी के स्वास्थ्य के प्रति गम्भीर हैं। इसलिए जनता को निरोगी बनाए रखने के लिए केंद्र व राज्य सरकार द्वारा विभिन्न योजनाएं संचालित की जा रही हैं। उन्होंने नागरिकों से स्वास्थ्य योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।
भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी आज यहां अशोक विहार नगरीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर आयोजित मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की पहल पर एक कदम सुरक्षित मातृत्व की ओर अभियान एक मई से 31 मई तक संचालित किया जा रहा है। इस अभियान का उद्देश्य फैमिली प्लानिंग व गर्भवती महिलाओं को उनके पालन-पोषण के बारे में जानकारी प्रदान करना है। उन्होंने सभी आशाओं, एएनएम व आंगनवाड़ी कार्यकत्रियों से स्वास्थ्य विभाग की योजनाओं को पात्र व्यक्तियों तक पहुंचाने का आह्वान किया ताकि जरूरतमंद व्यक्ति इन योजनाओं का लाभ उठा सकें।
इससे पूर्व सचिन कपिल व डा. रेणु वर्मा ने सांसद प्रदीप चौधरी का स्वागत किया। इस दौरान मोहित कुमार शर्मा, निधि भटनागर, प्रदीप कुमार, प्रियंका, विश्वेंद्र सिंह व सभी आशाएं मौजूद रही।