• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

MP Bus Accident: मप्र के धार जिले में दर्दनाक हादसा, रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत

  • July 18, 2022
MP Bus Accident: मप्र के धार जिले में दर्दनाक हादसा, रेलिंग तोड़ नर्मदा नदी में गिरी यात्रियों से भरी बस, 13 की मौत
  • Bus Accident in Madhya Pradesh मध्‍य प्रदेश के धार में यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी में गिर गई। 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं बस महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (Maharashtra Road Transport Corporation) की थी। सरकार ने मुआवजे का ऐलान किया।

धार। MP Bus Accident: मध्‍य प्रदेश (Madhya Pradesh) के धार (Dhar) जिले के धामनोद खलघाट में यात्रियों से भरी एक बस पुल की रेलिंग तोड़कर नर्मदा नदी (Narmada River) में गिर गई। बस में 55 लोग सवार थे, इस हादसे में 13 लोगों की मौत की खबर है।

मुआवजे का ऐलान 

मध्य प्रदेश सरकार ने मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये के मुआवजे की घोषणा की है। वहीं प्रधानमंत्री राहत कोष से बस दुर्घटना में जान गंवाने वालों के परिजनों को 2-2 लाख रुपये दिए जाएंगे जबकि घायलों को 50-50 हजार रुपये मुआवजे का ऐलान किया गया है।

लापता लोगों की तलाश जारी 

ताजा मिली जानकारी के अनुसार अब तक 13 लोगों के शव निकाले जा चुके हैं और अब तक 15 लोगों को बचा लिया गया है। काफी संख्‍या में लोग लापता हैं जिनकी तलाश की जा रही है। दरअसल नर्मदा नदी में पानी का बहाव तेज था ऐसे में कुछ लोगों के डूबने की भी आशंका है।

बचाये गए लोगों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। खलघाट बस हादसे में इंदौर के चंदन नगर निवासी सैफुद्दीन की मौत होने की सूचना है।

इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी बस

बस महाराष्ट्र सड़क परिवहन निगम (Maharashtra Road Transport Corporation) की थी, जो इंदौर से महाराष्ट्र जा रही थी, उसे क्रेन की मदद से निकालने का प्रयास किया जा रहा है। इंदौर आयुक्त और अन्य अधिकारी मौके के लिए रवाना हो गए हैं।

jagran

रेलिंग तोड़कर नदी में गिरी बस

बस ने खलघाट में 10 मिनट का ब्रेक लिया था।  आगे बढ़ने पर गलत दिशा से आ रहे वाहन को बचाने के लिए रेलिंग को तोड़ते हुए नदी में गिर गई। हालांकि बारिश की वजह से बचाव कार्य में कठिनाई आ रही है। इसमें इंदौर के सरवटे बस स्टैंड से 12 यात्री सवार हुए थे, इसके साथ ही 7 परिवार और 13 बच्चे होने की जानकारी सामने आ रही है।

पीएम नरेन्‍द्र मोदी ने जताया दुख

मध्य प्रदेश के धार में हुआ बस हादसा दुखद है, मेरी संवेदनाएं उनके साथ हैं जिन्होंने अपनों को खोया है। बचाव कार्य जारी है और स्थानीय अधिकारी प्रभावित लोगों को हर संभव सहायता प्रदान कर रहे हैं।

मध्य प्रदेश के मंत्री नरोत्तम मिश्रा का कहना है कि इंदौर से पुणे जा रही महाराष्ट्र रोडवेज की बस धार जिले के खलघाट संजय सेतु से गिरकर 12 लोगों की मौत हो गई, 15 को बचा लिया गया।

धार जिले के खलघाट में इंदौर से पुणे जा रही यात्री बस के नर्मदा नदी में गिरने की हृदय विदारक सूचना प्राप्त हुई है।

 

अब तक बस में सवार 15 यात्रियों का सुरक्षित रेस्क्यू कर लिया गया है।

 

घटना स्थल पर रेस्क्यू ऑपरेशन लगातार जारी है। pic.twitter.com/7D4fpycM5U

 

सीएम शिवराज चौहान ने दिए एसडीआरएफ की टीम भेजने के निर्देश

खालतघा में हुए बस हादसे पर सीएम शिवराज सिंह चौहान ने संज्ञान लिया है। बस के नदी में गिरने की सूचना मिलते ही प्रशासन को जल्द पहुंचने का निर्देश दिया गया। बस को निकालने और उसमें फंसे लोगों को निकालने का काम शुरू हो गया है। मुख्यमंत्री ने एसडीआरएफ भेजने के निर्देश दिए हैं, साथ ही घटना स्थल पर आवश्यक संसाधन भेजने के निर्देश दिए हैं। मुख्यमंत्री लगातार खरगोन, इंदौर जिला प्रशासन के संपर्क में हैं

मप्र के सीधी जिले में भी हुआ था ऐसा ही हादसा

16 फरवरी 2021 में मध्‍य प्रदेश के सीधी जिले में यात्रियों से भरी एक बस नहर में गिर गई थी। सतना से सीधी जा रही बस सीधी जिला मुख्यालय से करीब 80 किलोमीटर दूर पटना गांव के पास चालक के साथ नहर में गिरी थी। इस हादसे में 50 से ज्‍यादा लोगों की मौत हो गई थी और कई लोग लापता हो गए थे। घटना के बाद पांच दिन तक लापता लोगों की तलाश की गई थी। नहर के 35 किलोमीटर के दायरे में तलाशी अभियान चलाया गया था।

 

 


Post navigation

Prev
Next
अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी

  • March 25, 2026
‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड

  • March 25, 2026
‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

‘PDA का नाम सुनते ही थर-थर कांपने लगे…’ सीएम योगी के बयान पर अखिलेश यादव का तीखा पलटवार

  • March 25, 2026
गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

गुजरात में UCC Bill पास, अमित शाह बोले- तुष्टीकरण नहीं, समान अधिकार हमारा संकल्प है

  • March 25, 2026
सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

सोनिया गांधी की तबीयत बिगड़ी, सर गंगाराम अस्पताल में भर्ती कराया गया

  • March 25, 2026
45, 35 या 25 दिन… कब मिलेगा सिलिंडर? सोशल मीडिया पर दावों के बाद सरकार ने किया साफ

45, 35 या 25 दिन… कब मिलेगा सिलिंडर? सोशल मीडिया पर दावों के बाद सरकार ने किया साफ

  • March 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • पुलिस ने किया वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश, चार शातिर वाहन चोर दबोचे March 25, 2026
  • आसपा अध्यक्ष का पुलिसकर्मी पर मारपीट करने का आरोप, सीओ को दिया ज्ञापन March 25, 2026
  • मेले में 90 प्रतिशत मुस्लिम दुकानदार, यह नहीं तो खत्म हो जाएगा मेला: पंडित सतेंद्र March 25, 2026
  • अब शनिवार और रविवार को संसद में कामकाज बंद, किरन रिजिजू ने बताया, रामनवमी की भी रहेगी छुट्टी March 25, 2026
  • ‘ईद पर अपनों से ही खरीदें सामान’, जहरीले बयान देने वाले तौकीर निजामी को AIMIM ने किया सस्पेंड March 25, 2026
  • निगम ने 50 दुकानों का अतिक्रमण हटाया, 11 हजार जुर्माना वसूला March 25, 2026
  • चैत्र नवरात्रि महोत्सव: सप्तमी पर मां कालरात्रि की भक्ति में डूबे श्रद्धालु March 25, 2026
  • यूनिक किड्स स्कूल का वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित March 25, 2026
  • केंद्रीय सिविल सेवा (पेंशन) वैधता अधिनियम-2025 के विरोध में काला दिवस मनाकर पेंशनभोगियों ने जताया विरोध, दिया धरना March 25, 2026
  • सड़कों का निर्माण बुनियादी ढांचे की रीढ़: महापौर March 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez