सांसद व विधायक ने बाढ़ पीडि़तों को बांटी राहत सामग्री

- सहारनपुर में हैदरपुर में बाढ़ पीडि़तों को राहत सामग्री बांटते जनप्रतिनिधि व प्रशासनिक अधिकारी।
सरसावा। विकास खंड सरसावा के गांव हैदरपुर में कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी की अध्यक्षता में आयोजित राहत चौपाल में बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री का वितरण किया गया।
गौरतलब है कि जनपद में मूसलाधार बारिश व हथिनीकुंड बैराज से यमुना नदी में पानी छोडऩे के चलते नदी के किनारे बसे गांवों में बाढ़ का पानी भरने से ग्रामीणों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था। इसके बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बाढ़ प्रभावित क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण करने के बाद जिला प्रशासन को बाढ़ पीडि़तों को लोगों को राहत सामग्री वितरण करने के साथ ही किसानों की फसलों के हुए नुकसान का आंकलन कराकर आर्थिक सहायता देने के निर्देश दिए थे। इसी कड़ी में आज सरसावा विकास खंड के गांव हैदरपुर में आयोजित राहत चौपाल व बाढ़ राहत सामग्री वितरण शिविर में कैराना लोकसभा क्षेत्र के भाजपा सांसद प्रदीप चौधरी, नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी, जिलाधिकारी डा. दिनेश चंद्र व जिला पंचायत चेयरमैन मांगेराम चौधरी ने बाढ़ प्रभावित लोगों को राहत सामग्री वितरित की।
इस दौरान पूर्व विधायक महीपाल माजरा, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व रजनीश कुमार मिश्र, मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, खंड विकास अधिकारी सरसावा लोकचंद आनंद, सहायक विकास अधिकारी पंचायत राकेश कुमार शर्मा भी मौजूद रहे।