• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

मौनी रॉय जल्द करने वाली हैं शादी, दुबई के इस बिजनेसमैन की बनेंगी दुल्हनिया, करीबी ने किया खुलासा

  • October 1, 2021
मौनी रॉय जल्द करने वाली हैं शादी, दुबई के इस बिजनेसमैन की बनेंगी दुल्हनिया, करीबी ने किया खुलासा
  • मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और उनके साथ ही सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं।

नई दिल्ली। टीवी से बॉलीवुड का सफर तय कर चुकीं मौनी रॉय सोशल मीडिया पर आए दिन अपनी बोल्ड फोटोज से धमाल मचाती हैं। छोटे पर्दे की ‘नागिन’ मौनी अपने जलवों से दर्शक का दिल जीत लेती हैं। वहीं अब एक ऐसी खबर सामने आ रही हैं जिसे सुनकर मौनी के फैन्स का दिल टूट सकता है।

जल्द शादी करेंगी मौनी

खबर है कि मौनी रॉय जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाली हैं। बताया जा रहा है कि वो दुबई के बिजनेसमैन सूरज नांबियार को डेट कर रही हैं और उनके साथ ही सात फेरे लेने की तैयारी कर रही हैं। सोशल मीडिया पर शेयर की गई तस्वीरों और वीडियो में इस कपल को कई बार पहले स्पॉट भी किया गया है।

मां ने की बॉयफ्रेंड की फैमिली से मुलाकात

इंडिया टुडे के मुताबिक जनवरी 2022 में मौनी अपने बॉयफ्रेंड सूरज नांबियार से संग शादी करने वाली हैं। खबर है कि मौनी की मां ने एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के घर पर सूरज के माता पिता से मुलाकात की और शादी पर चर्चा की। खबरें तो ये भी थीं कि पिछले साल लॉकडाउन के वक्त ही दोनों ने शादी कर ली थी। पर बाद में मौनी ने इसका खण्डन किया, उन्होंने कहा कि ये खबरे सच नहीं है।

दुबई में फंक्शन

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मौनी के कजिन विद्युत रॉयसरकर ने अपने होमटाउन में एक अखबार से बात करते हुए बताया कि, मौनी और सूरज की शादी जनवरी 2022 में होगी। इसके फंक्शन दुबई या इटली में होने वाले हैं। उन्होंने कहा कि बिहार में भी उनकी शादी का रिसेप्शन दिया जाएगा।

ब्रह्मास्त्र में आएंगी नजर 

मौनी रॉय जल्द ही आयन मुखर्जी की फिल्म ब्रह्मास्त्र में नजर आएंगी। इस फिल्म में रणबीर कपूर और अलिया भट्ट मुख्य भूमिकाओं में हैं। साथ ही इस फिल्म में मेगास्टार अमिताभ बच्चन और नागार्जुन भी इम्पॉटेंट रोल में हैं। बता दें कि पर्दे से ज्यादा मौनी को सोशल मीडिया पर देखा जाता है। पिछले दिनों उनका बिकिनी फोटशूट जमकर वायरल हुआ था।

 


Post navigation

Prev
Next
कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

कई स्टार्स ने ठुकरा दिया था ‘धुरंधर’ में अक्षय खन्ना का ‘रहमान डकैत’ वाला रोल, अब हो रहा पछतावा

  • March 25, 2026
दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

दोबारा जेल जाने से बचे राजपाल यादव, चेक बाउंस केस में एक्टर को दिल्ली हाई कोर्ट से राहत

  • March 18, 2026
‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

‘सभी हदें पार कर दीं’, नोरा के ‘सरके चुनर’ पर कंगना रनौत की तीखी प्रतिक्रिया, अरमान मलिक का भी फूटा गुस्सा

  • March 17, 2026
रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

रणवीर सिंह के घर की बढ़ी सिक्योरिटी, बंदूकधारियों को देखकर घबराए सोसाइटी मेंबर, पुलिस तक पहुंची बात

  • February 11, 2026
जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

जब हिंदू धर्म को हिंसक बता कर बुरी फंसी थी एक्ट्रेस, एक लाइन ने खड़ा कर दिया विवाद, भाजपा नेता ने दर्ज कराई थी शिकायत

  • February 4, 2026
पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

पिता धर्मेंद्र के अंदाज में सनी देओल ने फैन्स को कहा शुक्रिया, बॉर्डर 2 की सफलता का भी दिया श्रेय

  • January 30, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • शत-प्रतिशत रहा सर सैयद मैमोरियल स्कूल का वार्षिक परीक्षाफल, सर्वोच्च अंक पाने वाले विद्यार्थी किए पुरस्कृत March 26, 2026
  • दिल्ली के स्कूलों में अब ये काम नहीं कर पाएंगे टीचर्स और कर्मचारी, सरकार ने जारी किए आदेश March 26, 2026
  • दुर्गा अष्टमी व महानवमी पर उमड़ा श्रद्धा का सैलाबए श्रद्धालुओं ने कन्या पूजन कर लिया आशीर्वाद March 26, 2026
  • सिद्धपीठ मां शाकंभरी देवी मेले में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़, लाखों लोगों ने मां के दर्शन कर मांगी मन्नतें March 26, 2026
  • डीएम एवं एसएसपी ने मां शाकंभरी देवी मेला की व्यवस्थाओं का लिया जाएजा March 26, 2026
  • ईदगाह कमैटी देवबन्द से इस्तिफा दे रहा हूं: अनवर सईद March 26, 2026
  • अखिलेश यादव पर डिप्टी CM केशव प्रसाद मौर्य बोले, ‘उनके पास सिलेंडर न हो तो हमारे यहां…’ March 26, 2026
  • होर्मुज स्ट्रेट को बंद करने वाले IRGC नेवी कमांडर तंगसीरी की मौत, इजरायल का बड़ा दावा March 26, 2026
  • विदेश मंत्री के ‘दलाल’ राष्ट्र वाले बयान पर भड़के अशोक गहलोत, मांफी की मांग कर कहा- तैयारी करनी चाहिए थी… March 26, 2026
  • संजय राउत का सरकार से सवाल, ‘अगर पुतिन मध्यस्थता करेंगे तो उनको आप दलाल कहेंगे?’ March 26, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez