बेटे विकास दुबे के मारे जाने की खबर सुनते ही मां की बिगड़ी तबीयत

कानपुरः यूपी एसटीएफ की टीम के साथ सुबह हुए एनकाउंटर में मोस्टवांटेड विकास दुबे मारा गया है। इसकी जानकारी मिलते ही विकास की मां की तबीयत विगड़ गई है। बताया जा रहा है कि विकास की मां सुबह से ही पूजा पाठ पर बैठी हुई थी। जैसे ही टीवी पर उन्हें विकास की मौत की खबर मिली तो मां की तबीयत बिगड़ गई। जिसके बाद वह घर से बाहर नहीं निकली हैं। विकास के घर पर सन्नाटा पसरा हुआ है। विकास के परिवार से किसी ने बताया कि उनकी मां बोलने की स्थिती में नहीं है।