मदर्स डे कार्यक्रम में किया मां की भावनाओं को प्रदर्शित

मदर्स डे कार्यक्रम में किया मां की भावनाओं को प्रदर्शित
  • सहारनपुर में स्माल वंडर स्कूल के तत्वावधान में आयोजित मदर्स डे कार्यक्रम का दृश्य।

सहारनपुर [24CN]। नगर की प्रमुख शिक्षण संस्था स्माल वंडरस्कूल के तत्वावधान में मडर डे के उपलक्ष में आयोजित कार्यक्रम में मां की भावनाओं को प्रदर्शित किया गया। स्थानीय लिंक रोड स्थित एक पैलेस में आयोजित कार्यक्रम में मां की भावनाओं को प्रदर्शित किया गया कि मां किस प्रकार सारी दुनिया के प्रत्येक प्राणी के लिए अमूल्य है। मां नहीं तो कुछ नहीं। इस दुनिया में सबसे पहले सम्मानित मां को भावनाओं की पंक्तियों से सजाते हुए हिंदी- इंगलिश की कविताओं से नन्हें मुन्ने बच्चों ने मां की महत्ता को दर्शाया।

कार्यक्रम में मां व बच्चों द्वारा सुंदर-सुंदर प्रस्तुति दी गई जिनमें प्रीति, हरगुण, विनाया, रूहानी, आराध्या द्वारा सुंदर प्रस्तुतियां दी गई। स्कूल की संचालिका श्रीमती सविता मखीजा द्वारा माताओं का सम्मान भी किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि दिल्ली से आई श्रीमती मृदुल का स्कूल प्रबंध समिति द्वारा स्वागत व सम्मान किया गया। कार्यक्रम में अनेक महिलाओं को उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए सम्मानित किया गया।