डायबिटिक कोमा में थी मां, 5 साल के बच्चे ने ‘खिलौने’ से बचाई जान!

डायबिटिक कोमा में थी मां, 5 साल के बच्चे ने ‘खिलौने’ से बचाई जान!

5 साल के बच्चे की समझदारी के कारण उसकी मां की जान बच गई। मामला इंग्लैंड के टेलफोर्ड का है। दरअसल, इस बच्चे की मां बेहोश होकर गिर गई थी। अगर सही समय पर उसे अस्पताल नहीं ले जाया जाता तो उसकी मौत भी हो सकती थी। या वो कोमा में जा सकती थी। लेकिन बच्चे ने जो किया उसके कारण उसकी मां की जान बच गई।

हुआ ये कि जॉश चेपमैन अपने भाई के साथ खेल रहे थे। इसी दौरान उन्होंने देखा कि उनकी जमीन पर गिर गई हैं। जॉश ने बिना देर किए अपने टॉय एंबुलेंस में लगे 112 इमरजेंसी नंबर को डॉयल किया। उन्होंने तुरंत पुलिस को इस बात की सूचना दी।

पुलिस सुपरिटेंडेंट ने बताया कि अगर थोड़ी देर हो जाती तो जोश की मां की जान भी जा सकती थी। यहां तक कि पुलिसकर्मियों ने उसे शाबाशी भी दी। पुलिस उनकी मां को डॉक्टर के पास ले पहुंची। वहां जाकर पता चला कि वो डायबिटिक कोमा में हैं। उनका शूगर लेवल काफी गिर गया था।

Jamia Tibbia