shobhit University Gangoh
 

कन्या व ज्योति में होता है मां दुर्गा का वास: कालेंद्रानंद

सहारनपुर [24CN]। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां दुर्गा का मूल वास कन्या व ज्योति में होता है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में आयोजित दुर्गाष्टमी कार्यक्रम को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि मां भगवती दुर्गा ज्योतिमय स्वरूप होकर छोटी-छोटी कन्याओं में मां का साक्षात् वास होता है क्योंकि जब भी भक्तों ने तप किया तो मां भगवती ने कन्या रूप में दर्शन देकर अभयदान दिया। इस दौरान पं. अजीत शर्मा, चंद्रशेखर मिश्रा, अरूण स्वामी, राजेंद्र, संजय राणा, सागर गुप्ता, अजय कश्यप, गीता, बाला, विभा, कविता, सरला, संयोगिता, कोमल, राखी, ममता आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।

Jamia Tibbia