सबके संकट हरती हैं मां ब्रह्मचारिणी: कालेंद्रानंद

सबके संकट हरती हैं मां ब्रह्मचारिणी: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में  मां ब्रह्मचारिणी की पूजा-अर्चना करते श्रद्धालु।

सहारनपुर। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि  ब्रह्मचारिणी माता जीवन के सब संकट हरती है। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज आज राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित नवरात्रि महोत्सव में द्वितीय नवरात्रि पर मां ब्रह्मचारिणी की महिमा का वर्णन कर रहे थे। इससे पूर्व सर्वप्रथम मां ब्रह्मचारिणी की विधिवत्त मंत्र उच्चारण कर अष्टधातु की प्रतिमा का पूजन किया गया और मां भगवती का पंचामृत से महा स्नान किया गया और दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र से महा अभिषेक किया गया। तत्पश्चात मां भगवती का श्रृंगार कर महा आरती उतारी गई और भोग अर्पण कर प्रसाद वितरण किया गया।

उन्होंने कहा कि मां ब्रह्मचारिणी मन आत्मा एवं बुद्धि को दृढ़ संकल्पित आधार में सुरजीत कर जीवन को महान बनाती है। किसी भी आधार को प्राप्त करने के लिए मां ब्रह्मचारिणी की पूजा सबसे सर्वोत्तम मानी गई है क्योंकि मां भगवती ने शिव की प्राप्ति के लिए हजारों वर्ष कठोर तब किया तब मां भगवती ब्रह्मचारिणी कहलाई अर्थात दुर्लभ मनोरथ को सिद्ध करने के लिए मां ब्रह्मचारिणी का भाव धारण कर जो जीव भगवती की उपासना करते हैं भगवती उनके सभी मनोरथों को पूर्ण करती हैं। उन्होंने कहा कि मां भगवती आदि शक्ति हैं वही चराचर में भी आते हैं। भगवती की पूजा करने से सभी विघ्नों से मुक्त होकर मन वांछित फल की प्राप्ति होती है और अंत में जीव को परमधाम की प्राप्ति होती है।

इस अवसर पर रमेश चंद्र शर्मा, मेहर चंद जैन, अंशुल शर्मा, नरेश चंदेल, मनोज चैहान, दिनेश ठाकुर, राकेश राय, मनीष तिवारी, अश्वनी कांबोज, राजेंद्र धीमान, बबीता, सुचेता, गीता, रेखा, राजबाला, कुसुम, साक्षी आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।


विडियों समाचार