ब्रह्मचारिणी रूप में जगत का कल्याण करती हैं मां भगवती: कालेंद्रानंद

ब्रह्मचारिणी रूप में जगत का कल्याण करती हैं मां भगवती: कालेंद्रानंद
  • सहारनपुर में मां भगवती की अष्टधातु की प्रतिमा को गंगाजल से नहलाते श्रद्धालु।

सहारनपुर। स्वामी कलेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती ब्रह्मचारिणी रूप में जगत का कल्याण करती हैं। कालेंद्रानंद महाराज आज श्री राम कृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वाधान में आयोजित नवरात्र पूजा महोत्सव आज मां भगवती की अष्टधातु की प्रतिमा को गंगाजल, दूध, दही, शहद, घी व शक्कर से महा स्नान कराया गया और दुर्गा सहस्रनाम स्तोत्र से मां का अभिषेक किया गया।

मां भगवती को वस्त्र अर्पण कर भगवती का श्रृंगार किया गया। मां भगवती को भोग लगाकर मां ब्रह्मचारिणी की आरती उतारी गई। इस अवसर पर मां भगवती ब्रह्मचारिणी की महिमा का वर्णन करते हुए स्वामी कलेंद्रानंद महाराज ने कहा कि मां भगवती शत, राज तम को धारण कर ब्रह्मचारिणी रूप में समस्त सृष्टि के कण-कण में व्याप्त है और समस्त सृष्टि का संतुलन बनाए रखने के लिए मां ब्रह्मचारिणी ब्रह्मा अग्नि को धारण कर जन-जन की रक्षा करती हैं।

महाराज श्री ने कहा कि मां भगवती 51 शक्ति पीठ में स्थापित हैं जिसमें मां भगवती ब्रह्मचारिणी रूप में सब धर्मों में स्थापित हैं। जिस कारण शिव हनुमत भैरव के रूप में प्रकट होकर उनकी रक्षा करते हैं। मां ब्रह्मचारिणी की शरणागति होने पर जीव पर अन्य कृपा होती है। उन्होंने कहा कि मनुष्य भौतिक सुखों को भोगकर अंत में मोक्ष को प्राप्त होता है। इस अवसर पर मेहर चंद जैन, राजेंद्र धीमान, अश्विनी काम्बोज, मुकेश काम्बोज, रमेश शर्मा, नरेश चंदेल, सागर गुप्ता, अभिषेक पुंडीर, अनिल चौहान, बबीता, सुचेता, राजबाला, कमला, रेखा, पूनम आदि श्रद्धालु मौजूद रहे।