माता सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वीकार करती है: जय भगवान शर्मा
- मॉ शाकुम्भरी देवी के दर्शन कर श्रद्धालुओं ने चढाया प्रसाद
देवबंद [24CN]: सहारनपुर -मुजफ्फरनगर हाईवे स्थित ग्राम जड़ौदा जट में मां शाकुंभरी देवी मंदिर पर चौदस को भव्य मेले का आयोजन किया गया ।
मां शाकुंभरी देवी सेवा ट्रस्ट के तत्वधान में गत वर्षो के भांति इस वर्ष भी किया गया। मंदिर के पुजारी पंडित जय भगवान शर्मा ने बताया कि मां भगवती का यह मंदिर प्राचीन होने के साथ सिद्धपीठ है। प्रत्येक वर्ष यहां पर मेला लगता है और जो भक्त यहां पर अपनी मनोकामना लेकर आते हैं, मां शाकुंभरी देवी उनकी मनोकामना को पूर्ण करती है। ग्रामीण क्षेत्र के भक्तजन सिद्धपीठ मन्दिर में माता के दर्शन करने आते हैं और भगवती माता के दर्शन कर, प्रसाद चढाकर अपनी मनोकामना पूरी करते हैं। माता सच्चे मन से की गई प्रार्थना को स्वीकार करती है तथा माता अपने भक्तों की मनोकामना पूर्ण करती है। ट्रस्ट के सभी सदस्य व पुलिस मेले में व्यवस्था बनाये रखते है। इस अवसर पर ट्रस्ट के सभी सदस्य ठाकुर हरवीर सिंह एडवोकेट, ठाकुर धर्मेंद्र राणा, अमित पंडित, मनोज भारद्वाज, रोहित कौशिक, शुभम वत्स, राघव, प्रमोद, घनश्याम सिंह आदि मौजूद रहे।