जनपद में चलाया गया मॉस्क चैकिंग अभियान

जनपद में चलाया गया मॉस्क चैकिंग अभियान
  • सहारनपुर में मॉस्क चैकिंग अभियान चलाते पुलिसकर्मी।

सहारनपुर [24CN] । जनपद में कोरोना वायरस के बढ़ते प्रभाव के मद्देनजर जिला प्रशासन द्वारा चलाए जा रहे मॉस्क चैकिंग अभियान में लोगों के चालान काटकर हजारों रूपए समन शुल्क वसूल किया गया। साथ ही लोगों को कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए मॉस्क लगाने के लिए भी जागरूक किया गया।

गौरतलब है कि देश में एक बार पुन: वैश्विक महामारी कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव के चलते जहां केंद्र व राज्य सरकार द्वारा एडवाइजरी जारी की गई है, वहीं दूसरी ओर जनपद में विगत दिवस एक साथ 97 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आने के चलते जिला प्रशासन द्वारा सख्ती बरतनी शुरू कर दी गई है।

आज दूसरे दिन भी अपर जिलाधिकारी प्रशासन एस. बी. सिंह व पुलिस अधीक्षक नगर राजेश कुमार सिंह के नेतृत्व में महानगर में अनेक स्थानों पर मॉस्क चैकिंग अभियान चलाया गया। इस दौरान 461 लोगों का चालान काटकर 51 हजार 850 रूपए अर्थदंड भी वसूल किया गया। चैकिंग के दौरान पुलिसकर्मियों व अधिकारियों द्वारा लोगों को मॉस्क लगाने के प्रति जागरूक किया गया ताकि वैश्विक महामारी कोरोना के संक्रमण से बचाव किया जा सके।