shobhit University Gangoh
 

देश में कोरोना विस्फोट- एक दिन में आए 8000 से ज्यादा केस, संक्रमितों की संख्या 1.82 लाख के पार

देश में कोरोना विस्फोट- एक दिन में आए 8000 से ज्यादा केस, संक्रमितों की संख्या 1.82 लाख के पार

नई दिल्ली : देश में कोरोना वायरस का कहर बढ़ता ही जा रहा है और अब भारत संक्रमण के सबसे ज्यादा मामलों वाले देशों में 9वें स्थान पर आ गया है। पिछले 24 घंटों के दौरान देश में इसका कहर सबसे ज्यादा बरपा है और संक्रमण के रिकॉर्ड 8380 नए मामले दर्ज किए गए जिससे संक्रमितों की कुल संख्या 182143 पर पहुंच गई है और इस अवधि में 193 लोगों की मौत होने से इस संक्रमण से मरने वाले लोगों की संख्या 5164 हो गई।

PunjabKesari

केन्द्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्रालय की ओर से रविवार को जारी आंकड़ों के मुताबिक देश के विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में इसके संक्रमण से अब तक 182143 लोग प्रभावित हुए हैं तथा 5164 लोगों की मौत हुई है।

PunjabKesari

देश में एक दिन में 4614 लोग संक्रमणमुक्त हुए हैं जिससे इस बीमारी से निजात पाने वाले लोगों की संख्या 86984 हो गई है। देश में फिलहाल कोरोना संक्रमण के 89995 सक्रिय मामले हैं। महाराष्ट्र इस महामारी से देश में सबसे अधिक प्रभावित हुआ है। राज्य में पिछले 24 घंटों में 2940 नए मामले सामने आए हैं और 99 लोगों की मौत हुई है जिसके साथ ही राज्य में इससे प्रभावित होने वाले लोगों की कुल संख्या बढ़कर 65,168 तथा इस जानलेवा विषाणु से मरने वालों की संख्या बढ़कर 2197 हो गई है। इस दौरान राज्य में 1084 लोग रोगमुक्त हुए है जिससे स्वस्थ होने वालों की कुल संख्या 28081 हो गई है।

Jamia Tibbia