अधिक उद्योग लगने से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार: सविप्रा उपाध्यक्ष

अधिक उद्योग लगने से ज्यादा लोगों को मिलेगा रोजगार: सविप्रा उपाध्यक्ष
  • सहारनपुर में सहारनपुर विकास प्राधिकरण की बैठक को सम्बोधित करते उपाध्यक्ष आशीष कुमार।

सहारनपुर। सहारनपुर विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष आशीष कुमार ने कहा कि यूपी ग्लोबल इनवेस्टर्स समिट में कोई भी उद्यमी टाऊनशिप विकसित करना चाहता है तो उसमें सहारनपुर विकास प्राधिकरण अपना पूरा सहयोग करेगा।

सविप्रा उपाध्यक्ष आशीष कुमार आज यहां सहारनपुर विकास प्राधिकरण के सभागार में इंडस्ट्रीय पार्क/प्रस्तावित मास्टर प्लान 2031 के सम्बंध में आयोजित बैठक को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सहारनपुर में जितने अधिक उद्योग लगे हैं उतना ही अधित युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। उन्होंने कहा कि उद्यमियों द्वारा जो सुझाव व मांगें रखी गई हैं, उन पर अवश्य अमल किया जाएगा। चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना ने कहा कि सहारनपुर में यदि कोई औद्योगिक पार्क विकसित हो जाता है तो जनपद सहारनपुर में उद्योग स्थापित हो सकते हैं। बैठक के दौरान चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सडाना व कुलदीप धमीजा द्वारा नगर विधायक राजीव गुम्बर एवं सविप्रा उपाध्यक्ष आशीष कुमार को संस्था की मासिक पत्रिका भेंट की गई। बैठक में भाजपा महानगर अध्यक्ष राकेश जैन व निवर्तमान महापौर संजीव वालिया भी मौजूद रहे।


विडियों समाचार