भारत विकास परिषद मेन शाखा की मासिक बैठक का किया गया आयोजन

भारत विकास परिषद मेन शाखा की मासिक बैठक का किया गया आयोजन
  • हैलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीद जवानो को श्रद्धाजंलि देते भविप के सदस्य

देवबंद [24CN]: भारत विकास परिषद मेन शाखा की मासिक बैठक का आयोजन मंगलौर चौकी स्थित एक वैंकट हाॅल पर किया गया। बैठक में देश के प्रथम रक्षा प्रमुख सीडीएस बिपिन रावत उनकी धर्मपत्नी व उनके साथ हेलीकॉप्टर दुर्घटना में शहीद हुऐ सभी जवानो को मोमबत्ती जलाकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

बैठक में शाखा के संस्थापक अध्यक्ष विवेक तायल व अध्यक्ष चौधरी सतवीर सिंह कसाना ने कहा कि हैलीकाॅप्टर दुर्घटना में शहीदो को  जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। देश के रक्षा प्रमुख बिपिन रावत बहुत ही मजबूत इच्छाशक्ति, तीनो सेनाओ के कुशल नेतृत्वकर्ता, दुश्मन देश को कड़े संदेश देने वाले व्यकित्त्व थे। बैठक में चिराग सिंघल, राजेश सिंघल, राजकुमार रस्तौगी, अमित गर्ग, अंशुल वर्मा, अमित सोनी, रोबिन अग्रवाल, दर्पण गुप्ता, अमन जैन, अश्विनी मित्तल, अनु गोयल, सोहन कुच्छल, मयूर गर्ग, राहुल गर्ग, रोहित गुप्ता, सतीश वर्मा, नितिन तायल, वरुण गर्ग, सुखविंदर बावा आदि मौजूद रहे।