• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Monsoon Update: अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- कहां पहुंचा मानसून

  • June 24, 2021
Monsoon Update: अगले पांच दिनों तक इन राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी, जानें- कहां पहुंचा मानसून
  • आईएमडी ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार उत्तर प्रदेश ओडिशा पश्चिम बंगाल सिक्किम झारखंड और छत्‍तीसगढ़ में बारिश होगी।

नई दिल्ली। बिहार, पूर्वी यूपी, पश्चिम बंगाल, ओडिसा, झारखंड समेत अन्य भागों में जहां झमाझम बारिश के साथ मानसून सक्रिय है, वहीं दिल्ली-एनसीआर में मानसून के लिए अभी एक सप्ताह और इंतजार करना पड़ेगा। बिहार में 28 जून तक बारिश की संभावना व्यक्त की गई है, वहीं पूर्वी उत्तर प्रदेश के इलाकों में झमाझम बारिश हो रही है। इधर, भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि अगले सात दिनों के दौरान दिल्ली और राजस्थान, हरियाणा तथा पंजाब के कुछ हिस्सों में मानसून के आगे बढ़ने की संभावना नहीं है। मौसम विभाग की मानें तो अगले चार-पांच दिनों तक बिहार, उत्तर प्रदेश, ओडिशा, पश्चिम बंगाल, सिक्किम, झारखंड, और छत्‍तीसगढ़ में बारिश हो सकती है।

मौसम विभाग के मुताबिक दक्षिण-पश्चिम मानसून अब तक राजस्थान, दिल्ली, हरियाणा और पंजाब के कुछ हिस्सों को छोड़कर देश के अधिकांश हिस्सों में छा चुका है। इस वर्ष मानसून की मुख्य विशेषता पूर्वी, मध्य और उत्तर-पश्चिम भारत में सामान्य से पहले आगे बढ़ना है। हालांकि अगले सात दिनों के दौरान देश के शेष हिस्सों में इसके और आगे बढ़ने की संभावना नहीं है।

अगले 24 घंटों के दौरान इन राज्यों में बारिश की संभावना

स्काईमेट वेदर के मुताबिक अगले 24 घंटों के दौरान, तटीय ओडिशा, पूर्वी और दक्षिण मध्य प्रदेश के कुछ हिस्सों, विदर्भ के कुछ हिस्सों, केरल के अलग-अलग हिस्सों, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, असम और मेघालय में हल्की से मध्यम बारिश के साथ एक दो स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। आंतरिक उड़ीसा, बिहार, झारखंड, मराठवाड़ा, पश्चिम मध्य प्रदेश, दक्षिण पूर्व राजस्थान, दक्षिण गुजरात, कोंकण और गोवा, तटीय कर्नाटक, अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, आंतरिक कर्नाटक और तमिलनाडु में हल्की से मध्यम बारिश हो सकती है। मध्य महाराष्ट्र, लक्षद्वीप और पश्चिमी हिमालय में हल्की बारिश हो सकती है।

अगले पांच दिन तक इन राज्यों में होगी भारी बारिश

देश के पूर्वी हिस्से में स्थित राज्यों में इस सप्ताह तीव्र मानसूनी बारिश होने की संभावना है। अगले पांच दिनों में पूर्वी भारत के कई राज्यों में भारी बारिश का अनुमान है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के अनुसार पूर्वी और दक्षिण-पूर्वी हवाओं के कारण अगले पांच दिनों के दौरान पश्चिम बंगाल, सिक्किम, उत्तरी ओडिशा, छत्तीसगढ़, बिहार और झारखंड में भारी बारिश होगी। इसके अलावा, बुधवार को झारखंड में अलग-अलग जगहों पर भारी बारिश का भी अनुमान लगाया गया है। उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल और सिक्किम गुरुवार और शुक्रवार को तेज बारिश की संभावना है। अगले पांच दिनों (23-27 जून) तक गंगीय पश्चिम बंगाल और ओडिशा में तीव्र वर्षा की संभावना है।

इन भविष्यवाणियों के मद्देनजर, आईएमडी ने अगले दो दिनों के लिए उपरोक्त सभी राज्यों पर एक एलो अलर्ट जारी किया है, जिसमें सलाह दी गई है कि निवासियों को अपने दिनों की योजना बनाते समय स्थानीय मौसम की स्थिति के बारे में अलर्ट होना चाहिए। इस बीच, ओडिशा को शुक्रवार और शनिवार को ऑरेंज अलर्ट के तहत रखा जाएगा, जिसमें राज्य के निवासियों को खराब मौसम के लिए सावधान रहने की सलाह दी जाएगी।

जानें- दिल्ली व आसपास के क्षेत्रों में कब तक पहुंचेगा मानसून

आईएमडी के क्षेत्रीय पूर्वानुमान केंद्र के प्रमुख कुलदीप श्रीवास्तव ने कहा कि दिल्ली-एनसीआर में 26 जून के आसपास हल्की बारिश होने का अनुमान है, लेकिन इस क्षेत्र को अभी मानसूनी बारिश का इंतजार करना होगा। मौसम कार्यालय ने इससे पहले अनुमान जताया था कि मानसून 12 दिन पहले यानी 15 जून तक दिल्ली पहुंच सकता है। आमतौर पर मानसून 27 जून तक दिल्ली पहुंच जाता है और आठ जुलाई तक पूरे देश में आ जाता है।

 


Post navigation

Prev
Next
अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त

अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त

  • February 25, 2026
‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार

  • February 25, 2026
लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत

लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत

  • February 25, 2026
इजरायली मीडिया ने PM मोदी की यात्रा को दिया ‘स्ट्रैटेजिक रीसेट’ और ‘लैंडमार्क मोमेंट’ का नाम, दुश्मनों में कोहराम

इजरायली मीडिया ने PM मोदी की यात्रा को दिया ‘स्ट्रैटेजिक रीसेट’ और ‘लैंडमार्क मोमेंट’ का नाम, दुश्मनों में कोहराम

  • February 25, 2026
मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, BSP नेता के आवास पर अफरा-तफरी

मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, BSP नेता के आवास पर अफरा-तफरी

  • February 25, 2026
‘मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा’, NCERT बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर बोले CJI

‘मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा’, NCERT बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर बोले CJI

  • February 25, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • अनिल अंबानी पर ED की बड़ी कार्रवाई! मुंबई स्थित 3716 करोड़ का आलीशान 17 मंजिला घर किया जब्त February 25, 2026
  • राहुल गांधी के आरोपों पर भड़के नितिन गडकरी, बोले- Congress ने रणनीतिक अवसरों को कमजोर किया February 25, 2026
  • ‘राहुल गांधी भारत विरोधी ताकतों की कठपुतली’, पीयूष गोयल का Congress पर सबसे तीखा हमला February 25, 2026
  • ‘बटुकों से कुकर्म में अविमुक्तेश्वरानंद के साथ कई VIP भी शामि‍ल’, आशुतोष ब्रह्मचारी ने लगाए गंभीर आरोप February 25, 2026
  • ‘भारतीय राजनीति की महिला गजनी’, Priyanka Gandhi के गाजा वाले बयान पर भाजपा का तीखा पलटवार February 25, 2026
  • लखनऊ नीला ड्रम केस: ‘मुझसे बहुत बड़ी गलती हो गई’, पिता की हत्या पर बोला अक्षत February 25, 2026
  • इजरायली मीडिया ने PM मोदी की यात्रा को दिया ‘स्ट्रैटेजिक रीसेट’ और ‘लैंडमार्क मोमेंट’ का नाम, दुश्मनों में कोहराम February 25, 2026
  • Rahul Gandhi ने प्रदर्शनकारियों को कहा ‘बब्बर-शेर’, BJP का पलटवार- Congress खुद का मजाक बना रही है February 25, 2026
  • मायावती के इकलौते विधायक उमाशंकर सिंह के घर पर इनकम टैक्स का छापा, BSP नेता के आवास पर अफरा-तफरी February 25, 2026
  • ‘मैं किसी को भी संस्था को बदनाम करने की इजाजत नहीं दूंगा’, NCERT बुक में ज्यूडिशियरी पर लिखे चैप्टर पर बोले CJI February 25, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez