• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Monsoon Session Updates: पेगासस पर आज भी संसद सत्र के बाधित रहने के आसार, कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के नेताओं ने की बैठक

  • July 28, 2021
Monsoon Session Updates: पेगासस पर आज भी संसद सत्र के बाधित रहने के आसार, कई मुद्दों पर विपक्षी दलों के नेताओं ने की बैठक
  • Monsoon Session Updates पेगासस मुद्दे पर आज भी संसद सत्र के बाधित रहने के ही आसार हैं। पेगासस मुद्दे पर संसद में आज विपक्षी दल कार्यस्थगन नोटिस देंगे। पेगासस जासूसी मामले पर बैठक में चर्चा कराने की विपक्ष ने दोहराई मांग।

नई दिल्ली। संसद सत्र के आज भी बाधित रहने के आसार है। पेगासस मुद्दे पर विपक्ष के रवैये को देखते हुए आज भी संसद के दोनों सदनों की कार्यवाही बाधित रहने के ही आसार हैं। पेगासस जासूसी प्रकरण की जांच कराए जाने की मांग को लेकर विपक्ष ने अब तक सदन कार्यवाही नहीं चलने दी है। इसके अलावा विपक्ष तीन कृषि कानूनों और महंगाई के मुद्दों पर भी आंदोलित है। 19 जुलाई से शुरू हुए मानसून सत्र में अब तक एक भी दिन संसद की कार्यवाही ठीक से नहीं चल पाई है। संसद में हर दिन विपक्षी दलों ने हंगामा कर कार्यवाही को बाधित किया है।

Monsoon Session Updates:

– संसद की कार्यवाही शुरू होने से पहले आज विपक्षी दलों के नेताओं की एक बैठक हुई है। विपक्षी दलों के नेताओं ने दोनों सदनों में कई मुद्दों पर भविष्य की कार्रवाई के लिए संसद में बैठक की। बैठक में कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी मौजूद हैं।

– भाकपा (मार्क्सवादी) सांसद एलाराम करीम ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत कामकाज स्थगित करने का नोटिस दिया है और ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ रिपोर्ट पर चर्चा की मांग की है।

आज संसद में फिर हंगामे के आसार

राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे दोनों सदनों में भविष्य की कार्रवाई के लिए संसद में सभी समान विचारधारा वाले विपक्षी दलों की बैठक की अध्यक्षता करेंगे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी भी बैठक में शामिल होंगे। इसके अलावा कांग्रेस सांसद राहुल गांधी समेत विपक्षी नेता ‘पेगासस प्रोजेक्ट’ रिपोर्ट पर चर्चा के लिए आज लोकसभा में स्थगन प्रस्ताव नोटिस देंगे।

– कांग्रेस सांसद शशि थरूर के नेतृत्व वाले सूचना प्रौद्योगिकी संसदीय पैनल ने सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और गृह मंत्रालय के अधिकारियों को कथित पेगासस जासूसी मुद्दे पर आज संसद में पेश होने के लिए तलब किया है।

– कांग्रेस सांसद रिपुन बोरा ने राज्यसभा में नियम 267 के तहत व्यावसायिक नोटिस को निलंबित कर दिया, असम-मिजोरम सीमा संघर्ष पर चर्चा की मांग की, जिसमें 6 असम पुलिस कर्मियों के जीवन का दावा किया गया था।

आज संसद में पेगासस मुद्दे पर कार्यस्थगन नोटिस देगा विपक्ष

विपक्षी पार्टियों ने मंगलवार को केंद्र सरकार से कहा कि संसद में जारी गतिरोध खत्म करने के लिए वह सर्वदलीय बैठक बुलाए। हालांकि, उन्होंने पेगासस जासूसी मामले पर चर्चा कराने और सुप्रीम कोर्ट की निगरानी में इसकी जांच कराने की मांग भी दोहराई। सूत्रों ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी और विपक्ष के कई अन्य नेता पेगासस मुद्दे पर बुधवार को लोकसभा में कार्यस्थगन का नोटिस देंगे। इसी तरह राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे और अन्य नेता भी कार्यस्थगन का नोटिस देंगे। यह फैसला मंगलवार को विपक्षी नेताओं की बैठक में लिया गया।

बैठक में कौन-कौन रहा शामिल ?

इस बैठक में कांग्रेस के राहुल गांधी और अधीर रंजन चौधरी, द्रमुक के टीआर बालू और कनीमोरी, राकांपा की सुप्रिया सुले, शिवसेना के अरविंद सावंत और नेशनल कांफ्रेंस के हसनैन मसूदी ने भाग लिया। इसके अलावा बसपा, केरल कांग्रेस, माकपा, आरएसपी और आइयूएमएल के प्रतिनिधियों ने भी बैठक में भाग लिया। इस बीच, सात विपक्षी पार्टियों- राकांपा, बसपा, आरएलपी, अकाली दल, नेशनल कांफ्रेंस, भाकपा और माकपा के नेताओं ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविन्द को पत्र लिखकर अनुरोध किया कि वे संसद में किसानों के मुद्दे और पेगासस फोन टैपिंग पर चर्चा कराने के लिए दखल दें।

बुधवार(28 जुलाई) को संसद का कार्यक्रम

लोकसभा

विचार और पारित करने के लिए विधेयक

-दि इनसॉल्वेंसी एंड बैंकरप्सी कोड (संशोधन)

विधेयक, 2021

– परिचय, विचार और पारित करने के लिए विनियोग विधेयक

राज्य सभा

विचार और पारित करने के लिए विधेयक

-किशोर न्याय (बच्चों की देखभाल और संरक्षण) संशोधन विधेयक, 2021

 


Post navigation

Prev
Next
यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर…

यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर…

  • April 2, 2026
‘चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम’, AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है

‘चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम’, AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है

  • April 2, 2026
‘आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य…’, बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार

‘आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य…’, बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार

  • April 2, 2026
आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन!

आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन!

  • April 2, 2026
बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, ‘बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…’

बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, ‘बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…’

  • April 2, 2026
INDIA गठबंधन में शामिल होगी TDP! भरी लोकसभा में सपा ने दे दिया ऑफर, कहा- साइकिल वालों…

INDIA गठबंधन में शामिल होगी TDP! भरी लोकसभा में सपा ने दे दिया ऑफर, कहा- साइकिल वालों…

  • April 2, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘भाजपा सरकार गई तो…’, हिमंता पर गरजे राहुल गांधी, बोले- इन्हें छोड़ने वाले नहीं हैं हम April 2, 2026
  • AAP ने राज्यसभा में छीना राघव चड्डा का ये पद, सचिवालय को नोटिस देकर कहा- ‘उन्हें बोलने न दें…’ April 2, 2026
  • ममता बनर्जी के गढ़ में अमित शाह की हुंकार; बोले- दीदी की विदाई तय, 15 दिन बंगाल में ही रहूंगा April 2, 2026
  • यूपी में नकली नोटों के मुद्दे पर राजनीति, पंकज चौधरी के आरोपों पर अखिलेश यादव का जवाब- गोरखपुर है ही कितनी दूर… April 2, 2026
  • ‘चुनाव खत्म होते ही फटेगा महंगाई बम’, AAP ने मोदी सरकार को घेरा, जानें क्या-क्या कहा है April 2, 2026
  • ‘आपका तो हर अधिकारी राजनीतिक भाषा बोलता है, दुर्भाग्य…’, बंगाल में एसआईआर को लेकर CJI ने ममता सरकार को लगाई फटकार April 2, 2026
  • आम आदमी पार्टी ने राघव चड्ढा पर इन वजहों से लिया एक्शन! April 2, 2026
  • अमेरिका-ईरान जंग की आड़ में भारत के खिलाफ गंदी हरकत कर रहा पाकिस्तान, राजनाथ सिंह बोले – ‘इस बार…’ April 2, 2026
  • बिहार में शराबबंदी खत्म करने पर अवध ओझा का बड़ा बयान, ‘बेचें, राजस्व आता है, लेकिन…’ April 2, 2026
  • INDIA गठबंधन में शामिल होगी TDP! भरी लोकसभा में सपा ने दे दिया ऑफर, कहा- साइकिल वालों… April 2, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez