• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

Modi@20: एस जयंशकर बोले, आतंकवाद को लेकर पुरानी सरकार से अलग हैं पीएम मोदी; न तो नजरअंदाज करेंगे और न ही बर्दाश्त

  • May 15, 2022
Modi@20: एस जयंशकर बोले, आतंकवाद को लेकर पुरानी सरकार से अलग हैं पीएम मोदी; न तो नजरअंदाज करेंगे और न ही बर्दाश्त
  • Modi20 जयशंकर ने लिखा कि चीन से जुड़े सीमा विवाद से निपटने में पीएम मोदी ने अपेक्षित धैर्य का परिचय दिया है और इसके साथ ही एलएसी को एकतरफा नहीं बदलने देने का दृढ़ संकल्प भी लिया है।

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखी गई किताब ‘मोदी@20: ड्रीम्स मीट डिलीवरी’ इनदिनों बेहद चर्चा में है। इस किताब पर विदेश मंत्री एस जयशंकर ने विदेश नीति को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जमकर तारीफ की है। इस किताब में एस जयशंकर ने लिखा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का साफ कहना है कि वह आतंकवाद, विशेष रूप से सीमा पार से प्रेरित आतंकवाद को न तो नजरअंदाज करेंगे और न ही बर्दाश्त करेंगे। उनके इस दृढ़ संकल्प ने 2014 के बाद से पाकिस्तान के प्रति भारत की नीति को नया आकार दिया है।

जयशंकर ने किताब में विदेश सचिव बनने के बाद 2015 में सार्क यात्रा के लिए जाने के दौरान पीएम मोदी द्वारा दिए गए निर्देशों को याद किया है। जयशंकर ने लिखा कि पीएम मोदी ने मुझसे कहा कि उन्हें मेरे अनुभव और फैसले पर बहुत भरोसा है, लेकिन इस्लामाबाद पहुंचने पर मुझे एक बात ध्यान में रखनी चाहिए कि वह अपने पूर्ववर्तियों से अलग हैं। वे आतंकवाद को न तो नजरअंदाज करेंगे और न ही बर्दाश्त करेंगे।

जयशंकर ने लिखा कि चीन से जुड़े सीमा विवाद से निपटने में पीएम मोदी ने अपेक्षित धैर्य का परिचय दिया है और इसके साथ ही एलएसी को एकतरफा नहीं बदलने देने का दृढ़ संकल्प भी लिया है।

जयशंकर ने पूर्वी लद्दाख में चीनी सेना के साथ तनाव का भी किया जिक्र

पूर्वी लद्दाख में हुए गतिरोध को लेकर जयशंकर ने कहा कि चीन की सीमा पर चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में बलों की तैनाती की बात आने पर भारत का नेतृत्व और इच्छाशक्ति समान रूप से साक्ष्य में थी। 2020 में हमारे सशस्त्र बलों की प्रभावी प्रतिक्रिया अपने आप में एक कहानी है। इस दौरान विपक्षी दलों ने बार-बार सरकार पर चीनी घुसपैठ की वास्तविक सीमा का खुलासा नहीं करने का आरोप लगाया, इस आरोप को पूरी तरह से खारिज कर दिया गया।

विदेश सचिव के रूप में और उसके बाद विदेश मंत्री के रूप में जयशंकर ने किताब में कई उल्लेखों का जिक्र किया है। जयशंकर ने 2015 में म्यांमार सीमा पर विद्रोही शिविरों को बेअसर करने और 2016 में उरी में सर्जिकल स्ट्राइक का जिक्र किया है।

बता दें कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी पर लिखी गई यह किताब उनके जीवन के पिछले 20 सालों के राजनीतिक जीवन को दर्शाती है। गुजरात के मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल से लेकर भारत के प्रधानमंत्री तक शामिल हैं। इस किताब को उद्योग और राजनीति के प्रख्यात बुद्धिजीवियों और व्यक्तित्वों द्वारा संकलित किया गया है।

 

 


Post navigation

Prev
Next
‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस

  • March 14, 2026
Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

Moga रैली से पहले Amit Shah का वार, बोले- Punjab में चल रही रिमोट कंट्रोल वाली AAP सरकार

  • March 14, 2026
राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’

राहुल गांधी के कमेंट पर दिल्ली यूनिवर्सिटी की कड़ी आपत्ति, कहा- ‘बयान देने से पहले…’

  • March 14, 2026
यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

यूपी में सब इंस्पेक्टर भर्ती की लिखित परीक्षा: 1090 केंद्रों पर दो पालियों में एग्जाम, 15 लाख 75 हजार 760 कैंडिडेट शामिल

  • March 14, 2026
‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

‘हकीकत आप छिपा नहीं सकते…लोगों की शादियां रुक रही हैं’, LPG संकट पर बोले अखिलेश यादव

  • March 14, 2026
‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

‘भारत दुनिया की एनर्जी का रख सकता है ध्यान, कांग्रेस फैला रही अफवाह’, मिडिल ईस्ट जंग के बीच PM मोदी का बड़ा बयान

  • March 13, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • ‘सीधे माथे पर गोली मारेंगे…’, लॉरेंस बिश्नोई गैंग ने सिंगर बादशाह को दी जान से मारने की धमकी, हरियाणवी गाने को लेकर विवाद March 14, 2026
  • निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ समयबद्धता का रखा जाए ध्यान: मुख्यमंत्री March 14, 2026
  • मुख्यमंत्री के दौरे को लेकर भाकियू रक्षक के पदाधिकारी किए हाऊस अरेस्ट March 14, 2026
  • अधिक से अधिक वादकारियों को संवैधानिक तरीके से लाभान्वित करें न्यायिक अधिकारी: जनपद न्यायाधीश March 14, 2026
  • शांतिपूर्ण एवं निर्विघ्न सम्पन्न हुई पुलिस उपनिरीक्षक भर्ती परीक्षा March 14, 2026
  • सोनम वांगचुक की रिहाई पर सपा चीफ अखिलेश यादव की प्रतिक्रिया, कहा- ‘न सिर्फ जनता को धोखा…’ March 14, 2026
  • ‘भ्रम पैदा करके लोगों को कतारों में खड़ा किया जा रहा’, LPG की किल्लत पर बोले CM फडणवीस March 14, 2026
  • ‘टीएमसी के किसी अत्याचारी को छोड़ेंगे नहीं, चुन-चुनकर हिसाब लेंगे’; कोलकाता में पीएम मोदी की हुंकार March 14, 2026
  • कलियुगी माता-पिता ने 5 साल के मासूम को पीट-पीटकर मार डाला, लखनऊ में दिल दहला देने वाली वारदात! March 14, 2026
  • ‘बदायूं मस्जिद में की जा रही नमाज में हस्तक्षेप न करें’, इलाहाबाद HC का यूपी के अधिकारियों को निर्देश March 14, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez