मो. रफी सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित

मो. रफी सपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित
  • सहारनपुर में नियुति पत्र सौंपते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN]। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के निर्देश पर सपा अल्पसंख्यक सभा के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना मौ-इकबाल खां कादरी व राष्ट्रीय महासचिव मो. यामीन खान ने मौ. रफी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य नामित किया गया है।

नगर विधायक व व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष संजय गर्ग ने अपने कैम्प कार्यालय पर मो. रफी को मनोनयन पत्र सौंपते हुए कहा कि मौजूदा सरकार की नीतियों से त्रस्त जनता समाजवादी पार्टी की सरकार बनाने जा रही है। मो. रफी ने पार्टी नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह सौंपी गई जिम्मेंदारी का ईमानदारी से निवर्हन करते हुए पार्टी की नीतियों के प्रचार-प्रसार में कोई कसर नहीं छोडेंगे। इस दौरान सपा महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, शाहनवाज चांद, हाजी जमशेद, हाजी शमशेर, राजीव अग्रवाल, सुलतान मिर्जा, अमीर संगतराश, शाहबाज, अकरम खान, अलीम अंसारी, रिहान, अलीम संगतराश, अबूबकर, वसीम, इम्तियाज, इब्राहिम, अनस, सुहैल, हाफिज मलिक, प्रवेज, जुनैद, नसीम, इंतजार संगतराश, नासिर सलमानी, अब्दुल्ला, फिरोज, रऊफ, नानू आदि मुख्य रूप से मौजूद रहे।