विधायक संजय गर्ग बने ओलम्पिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष

विधायक संजय गर्ग बने ओलम्पिक संघ के क्षेत्रीय अध्यक्ष
  • सहारनपुर में पत्रकारों से वार्ता करते ओलम्पिक संघ के पदाधिकारी।

सहारनपुर [24CN]। उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंद ईश्वर पांडेय ने क्षेत्रीय ओलम्पिक संघ का गठन करते हुए नगर विधायक संजय गर्ग को अध्यक्ष व डा. अशोक कुमार गुप्ता को महासचिव नियुक्त किया है।

स्थानीय अम्बाला रोड स्थित एक होटल के सभागार में आयोजित बैठक में उत्तर प्रदेश ओलम्पिक एसोसिएशन के महासचिव आनंद ईश्वर पांडेय ने क्षेत्रीय ओलम्पिक संघ का गठन किया जिसमें उन्होंने नगर विधायक संजय गर्ग को मंडल अध्यक्ष, सुभाष चौधरी मुजफ्फरनगर को वरिष्ठ उपाध्यक्ष, हरवीर मलिक शामली को उपाध्यक्ष, डा. अशोक कुमार गुप्ता सहारनपुर को महासचिव, अंतर्राष्ट्रीय वालीबॉल खिलाड़ी कविंद्र बालियान शामली को संयुक्त सचिव, नीशु राणा, अमनदीप यादव व रश्मि टैरेंस को संयुक्त सचिव नियुक्त करने की घोषणा की। जबकि एस. के. रंधावा को कार्यकारिणी सदस्य, प्रेमकुमार को सलाहकार नियुक्त किया गया। बैठक में नवनियुक्त क्षेत्रीय अध्यक्ष संजय गर्ग व प्रदेश महासचिव आनंद ईश्वर पांडेय ने डा. संजीव गुप्ता को सहारनपुर ओलम्पिक संघ का सचिव नियुक्त करने की घोषणा की।

बैठक को सम्बोधित करते हुए नवनियुक्त मंडलीय अध्यक्ष संजय गर्ग ने कहा कि जिस तरह सहारनपुर ओलम्पिक संघ खेलों के उत्थान के लिए काम कर रहा है, उसी प्रकार मंडलीय ओलम्पिक संघ भी अपने लक्ष्य को पूरा करेगा। बैठक में विभिन्न खेल संघों के पदाधिकारी व खेल प्रेमी मौजूद रहे।