विधायक ने किया निधि से निर्मित सड़कों का लोकार्पण

विधायक ने किया निधि से निर्मित सड़कों का लोकार्पण
  • सहारनपुर में सड़क का लोकार्पण करते नगर विधायक संजय गर्ग।

सहारनपुर [24CN]। सपा व्यापार सभा के प्रदेशाध्यक्ष व नगर विधायक संजय गर्ग ने अपनी निधि से निर्मित कई सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने समाजवादी पार्टी को जनहितैषी बताते हुए आगामी विधानसभा चुनाव में समर्थन देने की भी अपील की।

नगर विधायक संजय गर्ग ने आज सुक्खुपुरा बेरीबाग न्यू गोपाल नगर, मौहल्ला हिरनमारान, मौहल्ला अरबी मदरसा, इंदिरा चौक, ब्रह्मपुरी कालोनी में अपनी निधि से निर्मित कई सड़कों का लोकार्पण किया। उन्होंने कहा कि समाजवादी पार्टी ही एकमात्र ऐसी पार्टी है जो बिना किसी भेदभाव के सबके हितों की रक्षा करने का काम करती है।

उन्होंने कहा कि बिना किसी धार्मिक व जातिगत भेदभाव के सहारनपुर नगर में समान विकास कार्य कराए गए हैं। उन्होंने सपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के शासनकाल में कराए गए विकास कार्यों को गिनाते हुए आरोप लगाया कि भारतीय जनता पार्टी ने प्रदेश की सत्ता में आने के बाद तमाम जनकल्याणकारी योजनाओं को बंद कर दिया है। उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को रिकार्ड मतों से विजयी बनाने की अपील की।

इस दौरान महानगर अध्यक्ष मो. आजम शाह, विधानसभा अध्यक्ष परीक्षित वर्मा, साजिद चौधरी, पार्षद हाजी नूर आलम, पार्षद टिंकू अरोड़ा, पार्षद प्रतिनिधि हाजी सईद व सुशील सोनकर, पार्षद हाजी गुलशेर, पुरूषोत्तम सैनी, अमित यादव, दिनेश शर्मा, जयसिंह बर्मन, नरेश पांचाल, दिग्विजय सिंह राणा, गुलशन कपूर, मुस्तकीम राणा, रतन यादव, कासिफ अलवी आदि मौजूद रहे।