विद्युत सस्याओं को निस्तारण की मांग  को विधायक आशु मलिक ने दिये पत्र

विद्युत सस्याओं को निस्तारण की मांग  को विधायक आशु मलिक ने दिये पत्र
  • सहारनपुर में जानकारी देते सपा विधायक आशु मलिक।

सहारनपुर। सपा विधायक आशु मलिक ने अपने विधानसभा क्षेत्र सहारनपुर देहात में व्याप्त विद्युत समस्याओं एवं अन्य जनहित मुद्दों को लेकर गंभीर रुख अपनाते हुए उत्तर प्रदेश याचिका समिति के सभापति के समक्ष विस्तृत पत्र प्रस्तुत किया।

विधायक ने समिति से आग्रह किया कि क्षेत्र की वर्षों पुरानी समस्याओं का तत्काल निस्तारण कराया जाए, ताकि जनता को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध हो सकें। सपा जिला कार्यालय प्रभारी फैसल सलमानी ने जानकारी दी कि लखनऊ में आयोजित उत्तर प्रदेश याचिका कार्य मंत्रणा समिति की बैठक में सपा विधायक आशु मलिक ने अपने क्षेत्र की समस्याओं को मजबूती से उठाया। विधायक आशु मलिक ने समिति के सामने कहा कि सहारनपुर नगर निगम में वर्ष 2009 में शामिल की गई 32 आउटर ग्राम पंचायतों और प्रमुख कॉलोनियों- मानकमऊ, एकता कॉलोनी, दानिश कॉलोनी, इनाम कॉलोनी, हबीबगढ़, काजीपुरा, रसूलपुर सहित अन्य इलाकों में आज भी जर्जर तार और पोल की समस्या कायम है।

ऊर्जा विभाग द्वारा दिए गए जवाब में कहा गया कि आवश्यकतानुसार तार और पोल बदले जा चुके हैं, जबकि जमीनी हकीकत इसके विपरीत है। उन्होंने कहा कि मानकमऊ स्थित वार्ड-31 की साईं विहार कॉलोनी में 80 प्रतिषत से अधिक आबादी वर्षों से निवास कर रही है, मगर आज तक यहां विद्युतीकरण नहीं हो सका। गरीब वर्ग से जुड़े इन परिवारों के पास जमा योजना (डिपॉजिट स्कीम) के अंतर्गत भारी धनराशि जमा करने की क्षमता नहीं है, जिसके चलते वे अंधकार और असुविधा में जीवन जीने को मजबूर हैं। इस संबंध में स्थानीय लोगों का संयुक्त हस्ताक्षरित अभ्यावेदन भी विधायक ने समिति को सौंपा। इसी तरह, ग्राम गागलहेड़ी में देहरादून रोड टंकी के पास, सन सिटी कॉलोनी और फातिमा मस्जिद कॉलोनी में वर्षों से ट्रांसफॉर्मर, खंभे और एबीसी तार नहीं लगाए गए हैं, जिससे निवासियों को 10दृ10 साल से बिजली संकट का सामना करना पड़ रहा है। पत्र में विधायक आशु मलिक ने ब्लॉक पुवांरका, बलियाखेड़ी और अन्य गांवों की समस्याओं को विस्तार से दर्ज कराया है।