विधायक व डीएम ने किया ग्राम नवादा भजडू में गोआश्रय स्थल का लोकार्पण

- सहारनपुर में ग्राम नैनखेड़ा में गौशाला का निरीक्षण करते विधायक देवेंद्र निम।
सहारनपुर। जनपद में निराश्रित एवं छुट्टा गोवंश के संरक्षण हेतु विकास खण्ड रामपुर मनिहारान के ग्राम नवादा भजडू, ग्राम पंचायत नैनखेडा में बनाये गये अस्थायी गोआश्रय स्थल का लोकार्पण विधायक रामपुर मनिहारान देवेन्द्र निम द्वारा जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की उपस्थिति में किया गया। विधायक देवेन्द्र निम द्वारा क्षेत्रीय पशुपालकों को अपने पालतू गोवंशों को छुटटा न छोडऩे की अपील करते हुए इस सामाजिक बुराई को समाज से जड़ से खत्म करने का आहवान किया गया तथा ग्राम नवादाभजडू में एक अच्छे गोआश्रय स्थल के निर्माण के लिये जिला प्रशासन व पशुपालन विभाग का धन्यवाद प्रकट किया गया।
जिलाधिकारी अखिलेश सिंह द्वारा अवगत कराया गया कि उपरोक्त गोआश्रय स्थल में शासन के निर्देशों के क्रम में क्षेत्र के निराश्रित एवं छुट्टा गोवंशों को रखा जायेगा। इस गोआश्रय स्थल की क्षमता 120 गोवंश को रखने की है। गोवंशों को हरा चारे के लिये इसके आसपास के चारागाहों की भूमि पर चारा उगाकर संरक्षित गोवंशों को उपलब्ध कराया जायेगा तथा गोआश्रय स्थल को आत्मनिर्भर बनाये जाने हेतु गाय के गोबर से वर्मी कम्पोस्ट व अन्य उत्पाद बनाये जायेंगे तथा गोमूत्र से भी गुनाइल आदि का निर्माण कराया जायेगा।
कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार, मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डा. राजीव कुमार सक्सेना, जिला पंचायत राज अधिकारी आलोक शर्मा, उपजिलाधिकारी रामपुर मनिहारन श्रीमती संगीता राघव, खण्ड विकास अधिकारी के. पी. श्रीवास्तव, पशु चिकित्साधिकारी डा. संजय चतुर्वेदी, ग्राम प्रधान नवादा भजदू श्रीमती ममता रानी, पशुधन प्रसार अधिकारी सुभाष कुमार, ग्राम पंचायव सचिव ईसम सिंह एवं गांव के अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।