shobhit University Gangoh
 

आत्मसुरक्षा के लिए छात्राओ को सिखाया मार्शलआर्ट

आत्मसुरक्षा के लिए छात्राओ को सिखाया मार्शलआर्ट

गंगोह [24CN] :  शोभित विश्वविद्यालय गंगोह ने प्रदेश में बालिकाओं एवं महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान एवं स्वावलम्बन के लिए उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत महिलाओं एवं बालिकाओं की सुरक्षा एवं महिलाओं एवं छात्राओं को आपातकाल में आत्मसुरक्षा हेतु एक दिवसीय मार्शलआर्ट का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित कराया। यह प्रशिक्षण मार्शलआर्ट के बहुत ही प्रभावी एवं दक्ष प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार जी द्वारा दिया गया।

कार्यक्रम की शुरूआत में सोमप्रभ दुबे ने कार्यक्रम में विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो0 (डाॅ0) रणजीत सिंह, कुलसचिव डाॅ0 महीपाल सिंह एवं अन्य सभी गणमान्य व्यक्तियों का स्वागत किया। कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए कुलपति महोदय ने कहा कि यह कार्यक्रम निश्चय ही छात्राओं में स्वयं की सुरक्षा को लेकर एक आत्म विश्वास पैदा करेगा। उन्होने इस कार्यक्रम की सराहना करते हुए अपनी शुभकामनाएं प्रेषित की।

 Shobhit University Gangoh

कार्यक्रम के महत्व को सम्बोधित करते हुए शोभित विश्वविद्यालय के कुलसचिव डाॅ0 महीपाल सिंह ने सर्वप्रथम प्रदेश सरकार की इस पहल का स्वागत किया। उन्होने कहा कि यह पहल बहुत ही सराहनीय है एवं सभी महिलाओं एवं बालिकाओं को इस सदंर्भ में जागरूक एवं शिक्षित करने की आवश्यकता है, क्योकि महिलाओं को आत्मरक्षा सम्बन्धी प्रशिक्षण देना अंत्यन्त आवश्यक है। डाॅ0 प्रशांत कुमार ने अपने सम्बोधन में इस कार्यक्रम की प्रासांगिकता एवं आवश्यकता पर बल दिया और छात्राओं से आहवान किया कि वे पूर्ण मनोयोग से इस कार्यक्रम का हिस्सा बने।

Shobhit University Gangoh

प्रशिक्षक रविन्द्र कुमार ने मार्शलआर्ट के बहुत से दाव-पेंच छात्राओं को सिखाये और कुछ छात्राओं को स्टेज पर बुलाकर उनसे उन दाव-पेंचों का अभ्यास भी कराया। बालिकाओं बहुत ही उत्सुकता एवं उत्साह पूर्वक इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के अंत में सोमप्रभ दुबे ने रविन्द्र कुमार जी का धन्यवाद ज्ञापित किया कि उन्होने व्यस्त दिनचर्या में से समय निकाल कर इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में छात्राओं को प्रशिक्षण प्रदान किया। अंत में सभी उपस्थित व्यक्तियों का धन्यवाद ज्ञापित किया गया।

 

Jamia Tibbia