shobhit University Gangoh
 

मुजफ्फरनगर के गंगा नहर से लापता लड़के का शव बरामद

मुजफ्फरनगर, एक जुलाई (भाषा) उत्तराखंड के लक्सर गांव से 18 जून से ही लापता 18 वर्षीय एक लड़के का शव यहां गंगा नहर में बरामद हुआ।

पुलिस ने बताया कि गुरमीत उर्फ प्रिंस उत्तराखंड के लक्सर से पिछले महीने से ही लापता था।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को भोपा थाना क्षेत्र में नहर में शव तैरता हुआ मिला। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

वहीं जिले की ही एक अन्य घटना में 35 वर्षीय एक महिला ने पारिवारिक विवाद को लेकर बुधवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली।
पुलिस ने बताया कि सुनीता का शव मंगलवार को न्यू मंडी थाना क्षेत्र के कूकड़ा गांव में घर के पंखे से लटकती मिली। शव को पोस्टमार्मटम के लिए भेज दिया गया है।
जिले के कोतवाली थाना क्षेत्र में पड़नेवाले सादपुर गांव में भी 17 वर्षीय एक किशोरी ने मंगलवार को कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। किशोरी का शव घर में पंखे से लटका हुआ मिला।
पुलिस ने बताया कि आत्महत्या के पीछे की वजह का अभी पता नहीं चला है।

Jamia Tibbia