मिर्जापुर पुलिस ने शातिर नशा तस्कर को किया गिरफ्तार, लाखों की चरस बरामद
- सहारनपुर में पुलिस द्वारा गिरफ्तार किया गया नशा तस्कर व जानकारी देते एसएसपी।
सहारनपुर। थाना मिर्जापुर पुलिस ने एक अंतर्राज्यीय शातिर नशा तस्कर को दबोचकर उसके कब्जे से भारी मात्रा में लाखों रूपए कीमत की चरस बरामद कर ली।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डा. विपिन ताड़ा ने पुलिस लाईन सभागार में पत्रकारों से वार्ता करते हुए बताया कि थाना मिर्जापुर पुलिस ने थाना प्रभारी राजेंद्र प्रसाद वशिष्ठ, वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार व उपनिरीक्षक भूपेश शर्मा के नेतृत्व में चलाए जा रहे चैकिंग अभियान के तहत मिर्जापुर पोल मार्ग स्थित गोल्डन पैलेस के पास से शातिर नशा तस्कर इस्तखार पुत्र लाहौरी निवासी मौहल्ला बंदूकची मिर्जापुर पोल थाना मिर्जापुर को दबोचकर उसके कब्जे से 10.5 किग्रा नाजायज चरस बरामद कर ली। बरामद चरस की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में 6 लाख रूपए बताई जा रही है।
एसएसपी श्री ताड़ा ने बताया कि पूछताछ के दौरान आरोपी इस्तखार ने बताया कि हमारे मौहल्ले में एक महिला रहती थी जिसके पास एक अन्य महिला का आना-जाना था जो नशीला पदार्थ बेचने का काम करती थी जिसकी ठाठबाट व आमदनी देखकर उसके मन में भी पैसा कमाने का लालच आ गया था। इस पर पड़ोसी महिला ने उसे एक व्यक्ति का मोबाइल नम्बर देकर बताया था कि यह व्यक्ति सीखटा जिला बेतिया बिहार का रहने वाला है। यह बिना रूपए के ही नशीला पदार्थ दे देगा तथा उस माल को बेचकर उसका पैसा दे देना। मैंने महिला द्वारा दिए गए नम्बर पर सम्पर्क किया तो उस व्यक्ति ने दो महिलाओं को रेलवे स्टेशन पर भेजा था जिन्होंने मुझे माल दिया था तथा मैंने उन्हें 20 हजार रूपए दिए थे। मैंने उस माल को सवा लाख रूपए में मसूरी, देहरादून भेज दिया था तथा जिस व्यक्ति से माल खरीदा था उसे किश्तों में 1 लाख रूपए ऑनलाईन ट्रांजक्शन के मााध्यम से दिए थे। आरोपी महिल ने बताया कि उसने 7 जनवरी को पुन: रेलवे स्टेशन पर माल मंगाया था तथा माल लाने वाली महिलाओं को 20 हजार रूपए देकर करीब 10-11 किलो नाजायज चरस ले ली थी।
