अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशीय नेताओं का जोरदार स्वागत

अल्पसंख्यक कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने किया प्रदेशीय नेताओं का जोरदार स्वागत
  • सहारनपुर में कांग्रेस के प्रदेश स्तरीय पदाधिकारियों को स्वागत करते कांग्रेसजन।

सहारनपुर। कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव सोनू पठान व जिलाध्यक्ष डा. यासमीन राव के नेतृत्व में विधायक वीरेंद्र चौधरी, संगठन सचिव अनिल यादव व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पश्चिमी क्षेत्राध्यक्ष मनोज यादव का सहारनपुर पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत किया।

गौरतलब है कि कांग्रेस विधायक वीरेंद्र चौधरी, प्रभारी उत्तर प्रदेश अनिल यादव व पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के पश्चिमी क्षेत्राध्यक्ष मनोज यादव आज सहारनपुर स्थित सर्किट हाऊस में पहुंचे जहां उन्होंने कांग्रेस पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं के साथ आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों के साथ संगठनात्मक मुद्दों पर भी चर्चा की तथा पार्टी को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने के निर्देश दिए ताकि आगामी लोकसभा चुनाव में जातिवादी व साम्प्रदायिक भाजपा को परास्त कर कांग्रेस के नेतृत्व में केंद्र में धर्मनिरपेक्ष दलों की सरकार बनाई जा सके।

इस दौरान कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के कार्यकर्ताओं ने प्रदेश महासचिव सोनू पठान व जिलाध्यक्ष डा. यासमीन राव के नेतृत्व में विधायक वीरेंद्र सिंह समेत सभी पदाधिकारियों का गर्मजोशी से स्वागत किया। इस दौरान विधायक वीरेंद्र सिंह ने पार्टी पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं से लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुटने का आह्वान किया।