• About WordPress
    • WordPress.org
    • Documentation
    • Learn WordPress
    • Support
    • Feedback
  • Log In
  • Register
Skip to content
24CityNews
  • होम
  • राज्य
    • उत्तर प्रदेश
    • दिल्ली
    • बिहार
    • हरियाणा
    • Uttrakhand News
  • शहर
    • सहारनपुर | Saharanpur News
    • लखनऊ
    • गाज़ियाबाद
    • मुज़फ्फर नगर
    • मेरठ
  • खेल
    • क्रिकेट
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
  • ज्योतिष
  • व्यापार
  • धर्म
    • व्रत एवं त्यौहार
  • जीवन शैली
  • कनवर्टर
  • Latest Jobs
  • Write for Us

गृह मंत्रालय का राज्यों को सख्त निर्देश, कहा- सावधानी से हटाएं लॉकडाउन की पाबंदियां, अनलॉक को लेकर दी हिदायत

  • June 19, 2021
गृह मंत्रालय का राज्यों को सख्त निर्देश, कहा- सावधानी से हटाएं लॉकडाउन की पाबंदियां, अनलॉक को लेकर दी हिदायत
  • देश के अधिकतर राज्यों में लॉकडाउन की पाबंदियों में ढील दी गई है। इसको लेकर केंद्रीय गृह मंत्रालय(Ministry of Home Affairs) ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर सख्त निर्देश दिए हैं। इसमें सावधानी रखने को कहा गया है।

नई दिल्ली। केंद्रीय गृह मंत्रालय ने राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को एक पत्र लिखकर कोरोना महामारी से जुड़े कुछ सख्त दिशा-निर्देश जारी किए हैं। केंद्रीय गृह सचिव अजय भल्ला ने सभी राज्यों के मुख्य सचिवों को पत्र लिखा है यह सुनिश्चित करने के लिए कि सभी राज्यों में COVID उपयुक्त व्यवहार और परीक्षण-ट्रैक-उपचार-टीकाकरण रणनीति का पालन करने में कोई ढिलाई नहीं की जाए। गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में सभी राज्यों को कोरोना वायरस लॉकडाउन और अनलॉक को लेकर निर्देश दिए हैं।

गृह मंत्रालय ने अपने पत्र में लिखा है कि राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को यह सुनिश्चित करना चाहिए कि लॉकडाउन खोलने की प्रक्रिया को सावधानीपूर्वक किया गया है। राज्यों को गृह मंत्रालय ने कहा है कि लॉकडाउन खोलते समय, कोविड के उपयुक्त व्यवहार, टेस्ट-ट्रैक-ट्रीट, टीकाकरण की रणनीति का पालन करना अत्यंत महत्वपूर्ण है।

इसके साथ ही कहा गया है कि कुछ राज्यों में प्रतिबंधों में ढील के कारण कोविड के उचित व्यवहार का पालन किए बिना बाजारों में लोगों की भीड़ लग गई है। ऐसी चीजों को रोकने की जरूरत है। पत्र में साथ ही लिखा गया है कि संक्रमण की चेन को तोड़ने के लिए कोविड के खिलाफ टीकाकरण महत्वपूर्ण है। इसलिए राज्यों, केंद्रशासित प्रदेशों को टीकाकरण की गति बढ़ानी चाहिए।

स्वास्थ्य मंत्री ने भी कहा- सावधानी जरूरी

केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने भी कहा है कि सरकार ने पिछले साल महामारी को रोकने के लिए दिन रात काम किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में हम सक्रिय मामलों को न्यूनतम स्तर तक लाने में सफल रहे थे। परंतु, इस साल के शुरू में वैक्सीन के आने के बाद लोग लापरवाह हो गए। उन्होंने कहा कि कोरोना अपना रूप बदलता रहा और लोग लापरवाह हो गए। लोगों ने कोरोना से बचाव के नियमों का पालन करना छोड़ दिया, जिसके परिणामस्वरूप देश को भयावह दूसरी लहर का सामना करना पड़ा।

केंद्रीय मंत्री ने कहा कि एक बार फिर देश के विभिन्न हिस्सों में अनलाक की प्रक्रिया शुरू हो गई है। ज्यादातर हिस्सों में अधिकतर पाबंदियां खत्म कर दी गई हैं, लेकिन हमें लापरवाह नहीं होना है। जरा सी लापरवाही से आगे संक्रमण बढ़ सकता है।

 


Post navigation

Prev
Next
फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग

  • March 3, 2026
खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा

  • March 3, 2026
दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया

  • March 3, 2026
हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा

  • March 3, 2026
खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

खामेनेई के प्रतिनिधि से इमरान मसूद ने की मुलाकात, बोले- दुश्मन की मौत पर भी बोलते हैं, ईरान तो हमारा दोस्त

  • March 3, 2026
तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

तेहरान के ट्रैफिक कैमरे बने खामेनेई और टॉप के अधिकारियों की मौत की वजह, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

  • March 3, 2026

विडियों समाचार

https://www.youtube.com/watch?v=EwKHE8m38mw

Recent News

  • मंडलायुक्त डॉ. रूपेश कुमार व जिलाधिकारी मनीष बंसल ने दी होली की शुभकामनाएं, सुरक्षित व सौहार्दपूर्ण उत्सव मनाने की अपील March 3, 2026
  • इंडियन मेडिकल एसोसिएशन सहारनपुर शाखा का रंगारंग होली मिलन समारोह संपन्न March 3, 2026
  • सहारनपुर की फाल्गुनी भारद्वाज ने रचा इतिहास, व्हील आॅफ फाॅरचून में जीते कई इनाम’ March 3, 2026
  • रिजर्व पुलिस लाइन, सहारनपुर में हर्षोल्लास के साथ होलिका दहन, जनपद में चाक-चैबंद सुरक्षा व्यवस्था March 3, 2026
  • पुलिस ने एक महिला समेत गिरफ्तार किए एटीएम में चोरी का प्रयास करने वाले चार आरोपी March 3, 2026
  • फांसी घर विवाद: 6 मार्च को उपस्थित होंगे अरविंद केजरीवाल, कार्यवाही की Live स्ट्रीमिंग की मांग March 3, 2026
  • खाड़ी देशों में छिड़ी जंग के बीच एक्शन में दिखे PM मोदी, ओमान-कुवैत के नेताओं से की बात, जानिए क्या हुई चर्चा March 3, 2026
  • दिल्ली पुलिस में भारी फेरबदल, 70 अधिकारियों के तबादले, IPS आनंद मोहन को डीजी जेल बनाया गया March 3, 2026
  • हरिद्वार में अमित शाह के दौरे की तैयारी तेज, सीएम धामी ने खुद बैरागी कैंप पहुंचकर लिया जायजा March 3, 2026
  • PM Modi अब तो बोलिए! खामेनेई की मौत पर राहुल गांधी का सवाल- क्या हत्या का समर्थन करते हैं? March 3, 2026

More

  • कालम
  • क्रिकेट
  • बॉलीवुड
  • विश्व
  • व्यापार

More

  • Write for Us – Guest Post
  • Quick Contact
  • About Us
  • Advertise with Us
  • Privacy Policy
  • Apply for Journalist

Subscribe for Newsletter

Email

24CityNews 2021 Cream Magazine by Themebeez